लोहरदगा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो स्कूटी की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत; तीन रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत घायल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा में सड़क सुरक्षा के हालात चिंताजनक हैं. सेगरा टोली के पास दो स्कूटी की भीषण टक्कर में तीन युवकों की दुखद मृत्यु हो गई. तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है.

विज्ञापन

भंडरा,लोहरदग्गा: रांची-लोहरदगा मुख्य पथ पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

दो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर

जानकारी के अनुसार, सेगरा टोली के समीप दो स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए मोर्चा संभाला. उन्होंने घायलों को गोद में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया.

राहत कार्य में भंडरा निवासी हेमंत यादव, भौसमुदो निवासी विनोद सिंह, भोला सिंह सहित कई ग्रामीणों ने भी मदद की.

घटना में शामिल स्कूटी सवार युवक अमलिया और मांडर क्षेत्र के बताये जा रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola