लोहरदगा में स्वतंत्रता दिवस की धूम, विजडम ग्रोव एकेडमी में होगा विशेष समारोह; सांसद सुखदेव भगत होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

सांसद सुखदेव भगत | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा की विजडम ग्रोव एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि सुखदेव भगत छात्रों का उत्साहवर्धन करेंगे।

विज्ञापन

लोहरदगा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विजडम ग्रोव एकेडमी में शनिवार, 15 अगस्त को विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा. मैनेजिंग कमेटी के सलीम अंसारी बड़े ने बताया कि समारोह का शुभारंभ सुबह 9 बजे से होगा. कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.

विज्ञापन

सांसद सुखदेव भगत होंगे मुख्य अतिथि

समारोह में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी विचार रखे जाएंगे.

विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना विकसित करने पर जोर

श्री अंसारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने का दिन भी है. विद्यार्थियों में देशभक्ति, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से समारोह को विशेष रूप से तैयार किया गया है.

विद्यालय परिवार ने अभिभावकों और आमंत्रित अतिथियों से समारोह में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है. समारोह को लेकर विद्यालय परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola