कुड़ू में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कहीं मिले एक्सपायर मसाले तो कहीं एक्सपायर बिस्किट

Updated:
विज्ञापन

फोटो जांच करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा के कुड़ू में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ढाबों और होटलों में छापेमारी की। एक्सपायरी सामान नष्ट कर दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन

लोहरदगा. आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा कार्यालय की टीम ने कुड़ू प्रखंड मुख्यालय और कुड़ू-रांची हाइवे स्थित ढाबों, होटलों व मिष्ठान भंडारों में सघन जांच अभियान चलाया. करीब 16 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची गयी. पनीर के नमूनों की ऑन-स्पॉट जांच भी हुई. मेसर्स बिहारी ढाबा में स्टार्चयुक्त पनीर मिलने पर करीब दो किलो पनीर नष्ट कराया गया. मेसर्स अजय ढाबा में एक्सपायरी मसाले, पेय पदार्थ, बिस्किट समेत अन्य खाद्य सामग्री मिली, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया.

पांच हज़ार का लगा जुर्माना

संचालक पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया और तीन दिनों में राशि बैंक में जमा करने का निर्देश दिया गया. मेसर्स राधिका ढाबा बिना वैध खाद्य अनुज्ञप्ति के संचालित मिला, जिस पर 500 रुपये जुर्माना किया गया. कुड़ू बस स्टैंड के मिष्ठान विक्रेताओं को खाद्य सामग्री खुले में नहीं रखने और ग्लास कैबिनेट का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया. कई प्रतिष्ठानों में थोड़ी मात्रा में एक्सपायरी पेय पदार्थ, बेसन व मसाले भी मिले. अधिकारियों ने लापरवाही दोहराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी. अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोइन अख्तर, विश्वनाथ गगराई व सहायक कर्मी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय पर्व की तैयारियां शुरू लेकिन लोहरदगा की सफाई व्यवस्था बदहाल, कचरे के ढेर से परेशान लोग


विज्ञापन
गोपी कृष्ण

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola