लोहरदगा के अविराम कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
फोटो तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाते कालेज के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती व अन्य | Prabhat Khabar Network
कुड़ू के अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति का संदेश दिया।
लोहरदगा. स्वतंत्रता संग्राम दिवस पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू की ओर से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुंदन गिद्ध ने किया. कॉलेज सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया.
भारत माता की जय और वंदे मातरम् के लगे नारे
हाथों में तिरंगा लिये विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् समेत देशभक्ति के नारे लगाते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा. सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है. प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वह्न करते हुए देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए. प्रशिक्षुओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया.
ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय पर्व की तैयारियां शुरू लेकिन लोहरदगा की सफाई व्यवस्था बदहाल, कचरे के ढेर से परेशान लोग
विद्यार्थियों ने विभिन्न महापुरुषों की वेशभूषा को किया धारण
विद्यार्थियों ने विभिन्न महापुरुषों की वेशभूषा धारण कर लोगों को जागरूक किया. रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका श्रुति, गांधी जी की अभिषेक, डॉ भीमराव आंबेडकर की तुषार ने निभायी, जबकि भारत माता के रूप में एक छात्रा ने प्रस्तुति दी. अंत में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया. मौके पर प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, डॉ जंगबहादुर, पंकज, आफताब, डॉ रेणुका ममता, पवन, शिव शंकर, डॉ शशि, डॉ सुनीता, चिनीबास, प्यारी , तब्बसुम, अमृत समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By गोपी कृष्ण
गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







