हल्द्वानी की घटना के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, कल लोहरदगा में निकलेगा सत्याग्रह मार्च

Updated:
विज्ञापन

हल्द्वानी की घटना के विरोध में 14 अगस्त को लोहरदगा में कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्याग्रह मार्च का आयोजन किया जाएगा। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

लोहरदगा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार हल्द्वानी की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी, लोहरदगा की ओर से 14 अगस्त, शुक्रवार को जिला स्तरीय विरोध एवं सत्याग्रह मार्च का आयोजन किया जाएगा. मार्च शाम 5 बजे कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन, लोहरदगा से शुरू होकर पावरगंज चौक तक पहुंचेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों की होगी भागीदारी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखैर भगत ने बताया कि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, सभी प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, महिला कांग्रेस, एसटी, एससी, ओबीसी प्रकोष्ठ, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे.

जिला कांग्रेस कमिटी ने सभी कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर राजेंद्र भवन पहुंचने की अपील की है. पार्टी ने कहा कि विरोध एवं सत्याग्रह मार्च के माध्यम से हल्द्वानी की घटना के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद की जाएगी. जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola