कुडु में स्वतंत्रता दिवस पर स्टुडेंट पब्लिक स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, जानिए किसने मारी बाजी...

Updated:
विज्ञापन

विजेता विद्यार्थी | Prabhat Khabar

कुड़ू के स्टुडेंट पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता संग्राम दिवस पर क्विज प्रतियोगिता हुई. सभ्यता हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया.

विज्ञापन

(कुड़ू) लोहरदगा : स्टुडेंट पब्लिक स्कूल डोरोटोली कुड़ू में स्वतंत्रता संग्राम दिवस के मौके पर गुरुवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम विषय पर विधालय के बच्चों के बीच विशेष क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यालय के बच्चों को विभिन्न ग्रुपों में विभाजित किया गया था. इसमें सभ्यता हाउस, कर्तव्य हाउस, प्रेरणा हाउस, प्रगति हाउस, संस्कार हाउस एवं संस्कृति हाउस शामिल थें.

आजादी से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर आधारित कार्यक्रम

क्विज प्रतियोगिता के सभी प्रश्न भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों, झारखंड आंदोलनों एवं देश की आजादी से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर आधारित था. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम विषय पर आयोजित क्वीज प्रतियोगिता समारोह का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सत्येंद्र कुमार गुप्ता व प्राचार्य अंजनी गुप्ता ने किया. मौके पर विधालय के निदेशक सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को समझने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए इतिहास के पन्नों को जानना जरूरी हैं.

स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को अंग्रेजी हुकूमत से छुटकारा दिलाया

महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को अंग्रेजी हुकूमत से छुटकारा दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुती दें दिया. जबकि वर्तमान समय में लोग अपनों को धोखा देने से नहीं चुक रहें हैं. इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, जिज्ञासा और अपने गौरवशाली इतिहास को जानने की भावना विकसित होती है.

प्रथम स्थान सभ्यता हाउस, द्वितीय स्थान पर कर्तव्य हाउस

आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सभ्यता हाउस, द्वितीय स्थान पर कर्तव्य हाउस और तृतीय स्थान पर प्रेरणा हाउस रहें. मौके पर विद्यालय के शिक्षक धीरज भारती, संदीप कुमार, अश्विनी कुमार, मनोज कुमार, सुषमा सिंह, सूरज कर्मकार, कुलेश्वर भोक्ता, हिमांशु कुमार , कमलेश कुमार, मुकेश कुमार, शुभम कुमार, राजेश रजक, रेनू, निभा, रिय, राखी कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल थे.


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola