लोहरदगा में मिशन चौक में श्री राम दरबार मंदिर निर्माण का शुभारंभ
लोहरदगा के मिशन चौक में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री राम दरबार मंदिर की नींव रखी गई. इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और न्यास समिति के सदस्य मौजूद रहे.
लोहरदगा : शहर के मिशन चौक स्थित प्रस्तावित श्री राम दरबार मंदिर निर्माण को लेकर बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा. बुधवार, 12 अगस्त को प्रातः 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ मंदिर की नींव की ढलाई का कार्य विधिवत संपन्न हुआ. इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं न्यास समिति के सदस्य मौजूद रहे.
श्री राम दरबार मंदिर न्यास की ओर से आयोजित नींव पूजन
श्री राम दरबार मंदिर न्यास की ओर से आयोजित नींव पूजन कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम की आराधना के साथ मंदिर निर्माण के सफल और निर्विघ्न पूर्ण होने की कामना की गई. श्रद्धालुओं ने इसे लोहरदगा के लिए आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर बताया. न्यास समिति के सदस्यों ने कहा कि मंदिर की यह नींव केवल एक भवन की आधारशिला नहीं, बल्कि सामूहिक आस्था, श्रद्धा और संकल्प की नींव है. समिति का संकल्प है कि सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से यहां भव्य श्री राम दरबार मंदिर का निर्माण कराया जाएगा.इस अवसर पर मनोज जायसवाल, गोपी कृष्ण कुंवर, पंकज जायसवाल, दीपक जायसवाल, निशित जायसवाल, पंकज महतो, संदीप अग्रवाल, विनय अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, राजकुमार , लिंगराज सहित न्यास समिति के सदस्य उपस्थित थे.
श्रद्धालुओं में उत्साह
मंदिर निर्माण की नींव रखे जाने के साथ ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण के इस पावन कार्य में यथासंभव सहयोग देने का आह्वान किया। आने वाले दिनों में मिशन चौक स्थित यह स्थल भव्य श्री राम दरबार मंदिर के रूप में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनने की उम्मीद है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










