लोहरदगा में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्र-छात्राओं को कानूनी साक्षरता की मिली जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar

सेन्हा के उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्रों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा में सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जागृति 2025 के तहत विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया. यह आयोजन नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के संयुक्त निर्देश और डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा और सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में हुआ.

कानूनी साक्षरता की जानकारी दी

पीएलवी श्रीमती कुमारी, प्रियांशु कुमार यादव और पुन्नू देवी ने छात्र-छात्राओं को न्याय तक पहुंच और कानूनी साक्षरता की जानकारी दी. इस दौरान मोटर दुर्घटना, सड़क सुरक्षा, बाल विवाह अधिनियम 2006, नशाखोरी और डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के प्रति जागरूक किया गया. आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1098, 100 और 112 का उपयोग करने की अपील की गयी. इस मौके पर शिक्षिका अफसाना निशात, सुभद्रा पन्ना, अफसाना बेगम सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे.


विज्ञापन
गोपी कृष्ण

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola