विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद खत्री का निधन

Updated:
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद खत्री: फाइल फोटो

लोहरदगा के प्रसिद्ध व्यवसायी और विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद खत्री का निधन हो गया. उनके निधन से सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर है.

विज्ञापन

लोहरदगा: अपर बाजार हटिया गार्डन निवासी विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक सह खत्री ज्वेलर्स के संस्थापक राजेंद्र प्रसाद खत्री का गुरुवार की सुबह निधन हो गया. वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके निधन की खबर से शहर के व्यवसायी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों में शोक की लहर है.राजेंद्र प्रसाद खत्री सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए जाने जाते थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

खत्री के निधन से सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है

वे विभिन्न संगठनों से जुड़े रहे उनके निधन पर विभिन्न वर्ग के लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. पार्टी नेताओं ने कहा कि खत्री के निधन से सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है.वे अपने पिछे भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं.परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह नौ बजे उनके आवास हटिया गार्डन से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जो भक्सो मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola