स्वतंत्रता संग्राम पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम विषय पर क्विज का आयोजन, सभ्यता हाउस रहा अव्वल

Updated:
विज्ञापन

विजयी प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्टूडेंट पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता संग्राम पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सभ्यता हाउस प्रथम रहा। जानिए कार्यक्रम की पूरी जानकारी और विजेताओं के नाम।

विज्ञापन

लोहरदगा,कुड़ू. स्टूडेंट पब्लिक स्कूल डोरोटोली में स्वतंत्रता संग्राम दिवस पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम विषय पर क्विज का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को सभ्यता, कर्तव्य, प्रेरणा, प्रगति, संस्कार और संस्कृति हाउस में बांटा गया. प्रश्न स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों, झारखंड आंदोलन और देश की आजादी से जुड़े घटनाक्रमों पर आधारित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सत्येंद्र कुमार गुप्ता और प्राचार्य अंजनी गुप्ता ने किया.

विज्ञापन

बच्चों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना जरूरी

निदेशक ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास जानना और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना जरूरी है. ऐसी गतिविधियों से बच्चों में देशभक्ति, जिज्ञासा और गौरवशाली इतिहास को जानने की भावना विकसित होती है. उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को अंग्रेजी शासन से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. प्रतियोगिता में सभ्यता हाउस ने प्रथम, कर्तव्य हाउस ने द्वितीय और प्रेरणा हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मौके पर शिक्षक धीरज भारती, संदीप कुमार, अश्विनी कुमार, मनोज कुमार, सुषमा सिंह समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय पर्व की तैयारियां शुरू लेकिन लोहरदगा की सफाई व्यवस्था बदहाल, कचरे के ढेर से परेशान लोग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola