अब बच्चों को पढ़ाने स्कूल में जायेंगे प्रशासनिक अधिकारी ,उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की नयी पहल

Updated:
विज्ञापन

फोटो विद्यालय की प्रगति की समीक्षा करते एसडीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा में उपायुक्त की पहल पर 55 विद्यालयों में प्रशासनिक अधिकारी हर गुरुवार को बच्चों को पढ़ाएंगे और शैक्षणिक व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

विज्ञापन

लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की पहल पर शुरू किये गये विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम अकिल एड़पा के तहत जिले के 55 चिह्नित विद्यालयों में अब प्रत्येक गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे और शैक्षणिक व्यवस्था की निगरानी करेंगे. कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित विद्यालयों का दौरा कर विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी. इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति तथा पूर्व के परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभावकों से करेंगे संपर्क

लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गयी. अधिकारियों ने विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, बिजली, पुस्तकालय, चाॅक-बोर्ड, मैप, डिजिटल टूल्स समेत अन्य संसाधनों की स्थिति का भी जायजा लिया.

ये भी पढ़ें: कुड़ू में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कहीं मिले एक्सपायर मसाले तो कहीं एक्सपायर बिस्किट

प्रमुख विषयों की करायी जायेगी तैयारी

विद्यार्थियों से संवाद कर विषयवार कठिनाइयों और भाषाई समस्याओं की जानकारी ली. कार्यक्रम के तहत मैट्रिक के विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और जीव विज्ञान सहित प्रमुख विषयों की तैयारी करायी जायेगी. वहीं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में सहयोग दिया जायेगा. जिला प्रशासन का लक्ष्य आगामी मैट्रिक और इंटर परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल करना है. इसके लिए विषय विशेषज्ञों का पैनल तैयार कर डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित की जायेंगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola