सावन में शिवमय होगा लोहरदगा, 17 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा; जुटेंगे सैकड़ों शिवभक्त
लोहरदगा में 17 अगस्त को कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। शिवभक्तों में भारी उत्साह है। दुर्गा मंदिर से शुरू होकर यह यात्रा भक्ति और आस्था का संगम बनेगी।
लोहरदगा: सावन के पावन महीने में भक्ति और आस्था से लोहरदगा शहर एक बार फिर शिवमय होने जा रहा है. कांवड़िया संघ बरवाटोली के तत्वावधान में 17 अगस्त को दुर्गा मंदिर, बरवाटोली परिसर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी.
बड़ी संख्या में शामिल होंगे शिवभक्त
आयोजन समिति के सुनील अग्रवाल ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे. कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. यात्रा के दौरान भगवान महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय होगा.
सुल्तानगंज से लाया जायेगा गंगाजल
आयोजकों के अनुसार, कांवड़ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सनातन आस्था का अद्भुत संगम होगी. शिवभक्त पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करेंगे. आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया है. जलाभिषेक के लिए सुल्तानगंज से गंगाजल की व्यवस्था की गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए