लोहरदगा में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया ध्वजारोहण
15 अगस्त के अवसर पर लोगों को संबोधित करती मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की / Prabhat khabar
लोहरदगा में स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह बलदेव साहू स्टेडियम में आयोजित हुआ। राज्य की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया.
लोहरदगा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोहरदगा के बलदेव साहू स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में राज्य की कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंग गया. ध्वजारोहण के उपरांत मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया.
स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण हम स्वतंत्र
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं. उनके आदर्शों और सपनों को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है. समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास, कृषि, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.
मौजूद रहे अधिकारी और गणमान्य
कार्यक्रम में लोहरदगा के उपायुक्त संदीप कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी राजमहेश्वम,एसडीओ अमीत कुमार सहित जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. समारोह में बड़ी संख्या में प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं तथा आम नागरिक शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: रांची : मोरहाबादी मैदान में CM हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं के रोजगार से स्वास्थ्य तक की योजनाओं पर जोर
लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद
स्वतंत्रता दिवस समारोह ने लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का संकल्प लेने का संदेश दिया. इसी तरह जिले के अन्य हिस्सों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।हर तरफ उत्साह का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







