रामगढ़ के भगाड़ ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे के ढेर में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :04 May 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
Ramgarh News

रामगढ़ के भगाड़ ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगी आग पर काबू पाती दमकल टीम. फोटो: प्रभात खबर

Ramgarh News: रामगढ़ के भगाड़ ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे के ढेर में आग लगने से इलाके में धुआं फैल गया. दमकल और नगर परिषद की टीम ने पानी टैंकर और मशीन की मदद से आग पर काबू पाया. किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ के भगाड़ क्षेत्र स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे के बड़े ढेर में आग लगने की घटना सामने आई. आग लगने के बाद इलाके में धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

दमकल और नगर परिषद की टीम सक्रिय

सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. इसके साथ ही नगर परिषद के दो पानी टैंकर और एक हिटाची मशीन भी लगाई गई, जिससे आग को फैलने से रोका जा सके.

मशीन से हटाया गया कचरा

हिटाची मशीन की मदद से कचरे को हटाकर आग को सीमित करने का प्रयास किया गया. दमकल कर्मियों ने लगातार पानी का छिड़काव कर स्थिति को नियंत्रण में लाया.

आग पर पाया गया काबू

दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया. फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है.

दमकल विभाग का बयान

सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया गया. नगर परिषद के दो पानी टैंकर और एक मशीन की सहायता से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया. दमकल विभाग के सकलदेव यादव ने यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें: शादी समारोह में शामिल होने गए बुजुर्ग का मिला शव, हत्या का आरोप

क्या कहते हैं स्थानीय लोग

आग की लपटें और धुआं उठता देख हमने तुरंत विभाग को सूचना दी. सूचना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, ऐसा स्थानीय निवासी कुलदीप ने बताया.

इसे भी पढ़ें: पशु तस्करों ने दी एक लाख की लालच, लेकिन ग्रामीणों ने मवेशियों से भरा ट्रक पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola