नवादा में विवाहिता के साथ मारपीट पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Crime News: नवादा में ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. जख्मी हालत में डायल 112 की पुलिस पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंची. जहां उसका इलाज जारी है. नवादा नगर थाने की पुलिस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है.
Bihar Crime News: बिहार के नवादा से हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है. जहां एक विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. मामला नवादा के नगर थाना इलाका का है. बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ उसके पति सहित पूरे ससुराल वालों ने मारपीट की हैं. जख्मी हालत में महिला को अस्पताल लाया गया,जहां उसका इलाज जारी है. वहीं पुलिस मामल की जांच में जुट गई है.
जानें क्या है पूरा मामला?
पीड़ित महिला की पहचान बुधौल बेलदरिया निवासी रानी देवी के रुप में हुआ है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति राजेश यादव,सास सुशीला देवी और ससुर लखन यादव ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की है. इस घटना में पीड़िता गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं. पीड़ित महिला ने किसी तरह जान बचाकर घटना की सूचना डायल 112 को दी .
घटना के बारे में पुलिस ने क्या बताया?
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. कमरे में बंद घायल हालत में पड़ी महिला को बाहर निकालकर तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया,जहां पीड़िता का इलाज जारी है. इस संबंध में नगर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का फर्द बयान दर्ज कर लिया है. पीड़ित महिला के शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पीड़िता के बयान के आधार पर नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जारी है.
( नवादा से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट )
Also Read: बेगूसराय में तूफान ने मचाया कहर, घर गिरा बेजुबान की गई जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










