खान सर की जमानत याचिका पर नहीं हुई सुनवाई, रौशन आनंद पक्ष को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

खान सर

Khan Sir Bail Plea: गुरुवार को खान सर की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी. आज खान सर, उनके दोनों गार्ड्स समेत 6 आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी. लेकिन वह टल गई. जबकि रौशन आनंद पक्ष को राहत मिल गई है.

विज्ञापन

Khan Sir Bail Plea: पटना के चर्चित खान सर की जमानत याचिका पर आज (गुरुवार) सुनवाई नहीं हो सकी. खान सर, उनके दोनों बॉडीगार्ड्स समेत 6 आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी. जानकारी के मुताबिक, पुलिस की ओर से इनकंप्लीट केस डायरी सबमिट की गई, जिसकी वजह से सुनवाई टल गई.

कोर्ट ने केस डायरी को लेकर दिया ये आदेश

कोर्ट में जब केस डायरी सबमिट की गई, तब देखा गया कि वह इनकंप्लीट है. ऐसे में पुलिस को कंप्लीट केस डायरी सबमिट करने का आदेश दिया गया. इसके साथ ही खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स के मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी. अब अगली सुनवाई 27 तारीख को होगी. 27 तारीख को कोर्ट की ओर से क्या फैसला लिया जाता है, यह देखने वाली बात होगी. लेकिन इससे पहले तक खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगी रहेगी.

क्यों खान सर की बढ़ सकती है परेशानी?

जानकारी के मुताबिक, जो केस डायरी खान सर को लेकर पुलिस की तरफ से सबमिट की गई है, उसमें यह लिखा गया है कि गोली सेल्फ डिफेंस में नहीं चलाई गई है. बल्कि खान सर ने ही अपने दोनों गार्ड्स को दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग करवाई थी. ऐसे में कोर्ट के फैसले का इंतजार है.

खान सर के वकील ने क्या कहा?

मामले में खान सर के वकील अरविंद कुमार मौअर ने कहा, अपडेटेड केस डायरी मांगी गई है, जिसके लिए उन्होंने पुलिस स्टेशन से अनुरोध किया. मामले में शनिवार को सुनवाई होगी. साथ ही गिरफ्तारियों की अवधि और बढ़ा दी गई. दोनों गार्ड्स के मामले में भी शनिवार को ही सुनवाई की जाएगी.

रौशन आनंद पक्ष के दो लोगों को राहत

आज (गुरुवार) रौशन आनंद पक्ष के अभिषेक और गौरव के मामले में भी सुनवाई हुई. इस दौरान दोनों को राहत मिल गई. अभिषेक और गौरव की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया. रौशन आनंद के वकील की ओर से बताया गया कि अभिषेक और गौरव को बेल मिल गई है. फिलहाल जेल से रिहाई और बेल बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी करेंगे. इसके बाद दोनों को रिहा किया जाएगा. बगैर शर्त ही दोनों को कोर्ट ने राहत दी.

Also Read: भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में हुए महापंचायत में उठीं ये 5 मुख्य मांगें, पिता-भाई की आंखों से छलके आंसू

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन