भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में हुए महापंचायत में उठीं ये 5 मुख्य मांगें, पिता-भाई की आंखों से छलके आंसू
महापंचायत की तस्वीर
Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में बुधवार को महापंचायत हुई. इसमें बिहार के अलग-अलग जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग भारी संख्या में पहुंचे. महापंचायत में मुख्य रूप से 5 प्रमुख मांगे उठाईं गईं. इस दौरान भरत के पिता और भाई भावुक भी हो गए.
Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में बुधवार को आयोजित महापंचायत में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी. महापंचायत में पहुंचे लोगों ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही महापंचायत के दौरान 5 प्रमुख मांगे उठाईं गईं. खासकर इस दौरान जवइनिया गांव में बाढ़ पीड़ितों के लिए जो कुछ भी भरत तिवारी ने काम किया, उसे याद किया गया.
इस जगह का नाम भरत के नाम पर करने की अपील
महापंचायत में मौजूद लोगों का कहना था कि जिस जगह पर जवइनिया गांव के पीड़ित लोगों को बसाया जा रहा है, उस जगह का नाम भरत तिवारी नगर रखा जाए. ताकि आने वाली पीढ़ी उनके संघर्ष को जान सके. भरत तिवारी जवइनिया गांव के लोगों के लिए आवाज उठा रहे थे. इसके लिए ही उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी. महापंचायत में मौजूद लोगों ने इस मांग को लेकर सरकार और प्रशासन से भी मदद की अपील की.
महापंचायत में उठीं ये 5 मुख्य मांगें
- भरत तिवारी पर गोली चलाने का आदेश देने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो.
- भरत तिवारी के परिजन और विरोध प्रदर्शन के दौरान जिन पर भी मामला दर्ज किया गया, उन पर से केस वापस लिया जाए.
- जो भी दोषी और मामले में पुलिसकर्मी अभियुक्त हैं, उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो.
- भरत के पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि और नौकरी दी जाए.
- एनकाउंटर के दौरान भरत के जिस फोन को पुलिस ने जब्त किया, उसे वापस किया जाए.
महापंचायत के दौरान भावुक हुए पिता और भाई
बुधवार को महापंचायत के दौरान लोगों की भयंकर भीड़ जुटी थी. हर कोई भरत तिवारी के नाम के नारे लगा रहे थे. ‘भरत तिवारी अमर रहे’ के नारे बार-बार लगाए गए. बड़े-बड़े पोस्टर भी लगाए गए थे, जिसे देखकर इस दौरान भरत के पिता और भाई भावुक हो गए. इसके साथ ही उनके आंखों से आंसू छलक पड़े. लेकिन महापंचायत में मौजूद लोगों ने उनका ढाढस बांधा.
बिहार सरकार ने लिया मामले में महत्वपूर्ण फैसला
दूसरी तरफ, भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर पुलिस कार्रवाई की घटना की न्यायिक जांच कराए जाने को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मंत्रि परिषद ने विभागीय अधिसूचना के द्वारा न्यायिक जांच आयोग की स्वीकृति प्रदान करने की जानकारी प्रदान कर दी है.
सरकार की तरफ से गठित न्यायिक जांच आयोग की अध्यक्षता पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा करेंगे. आयोग को घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की निष्पक्ष जांच करने और निर्धारित बिंदुओं (टर्म्स ऑफ रेफरेंस) के आधार पर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










