राबड़ी देवी को मिला अंतिम मौका, अगर 7 दिनों में खाली नहीं किया बंगला तो क्या होगा? जानिए नोटिस में क्या-क्या लिखा

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

राबड़ी देवी

Rabri Devi Awas Patna: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 7 दिनों का अल्टीमेटम मिला है. उन्हें हर हाल में 7 दिनों में राबड़ी आवास (10 सर्कुलर रोड आवास) खाली करना पड़ेगा. भवन निर्माण विभाग की तरफ से एक बार फिर उन्हें नोटिस जारी किया गया है.

विज्ञापन

Rabri Devi Awas Patna: राबड़ी देवी के पास 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए अब सिर्फ 7 दिन की ही मोहलत रह गई है. भवन निर्माण विभाग की ओर से नोटिस जारी कर उन्हें अल्टीमेटम दिया गया है. सरकार के भवन निर्माण विभाग की तरफ से 22 जून को अंतिम नोटिस जारी किया गया. यानी कि 29 जून तक उन्हें राबड़ी आवास खाली करना पड़ेगा.

बंगला खाली नहीं करने पर क्या होगा?

भवन निर्माण विभाग की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, अगर राबड़ी देवी 7 दिनों के अंदर आवास खाली नहीं करतीं हैं तो विभाग नियम के अनुसार कड़े कदम उठाएगा और कार्रवाई की जाएगी. राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया गया है. जबकि 10 सर्कुलर रोड आवास डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नन्द किशोर राम को आवंटित किया गया है.

सरकार की तरफ से जारी नोटिस में क्या-क्या लिखा?

राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग की तरफ से जारी नोटिस में यह लिखा गया है कि राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया गया है. 15 दिसंबर 2025 को ही उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था. लेकिन अब तक राबड़ी देवी ने बंगला खाली नहीं किया है. 10 सर्कुलर रोड आवास डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नन्द किशोर राम को आवंटित किया गया है.

लेकिन बंगला खाली नहीं होने की वजह से नन्द किशोर राम अब तक इसमें नहीं रह पा रहे हैं. नोटिस में उन सभी तारीखों का जिक्र किया गया जब-जब राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था. आखिर में यह स्पष्ट किया कि बिहार सरकारी परिसर (आवंटन, किराया, वसूली एवं बेदखली) संशोधन अधिनियम 2024 के तहत 7 दिनों के अंदर बंगला खाली किया जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

बिहार सरकार से राबड़ी देवी ने की थी ये अपील

इससे पहले वाले नोटिस के बाद जब राबड़ी देवी ने बंगला खाली नहीं किया था, तो उसकी वजह उन्होंने बताई थी. बिहार सरकार को लेटर लिख राबड़ी देवी ने समय भी मांगा था. राबड़ी देवी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था.

राबड़ी देवी ने बताया था, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टर ने खास सावधानी बरतने की सलाह दी है. डॉक्टर के अनुसार लालू प्रसाद को संक्रमण का खतरा बना रहता है. ऐसे में उनके लिए 10 सर्कुलर आवास में अलग से रहने के लिए विशेष कमरे की व्यवस्था की गई है.

आगे लेटर में उन्होंने बिहार सरकार से अनुरोध किया था कि जो नया बंगला (39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास) उन्हें आवंटित किया गया है, उसमें राबड़ी आवास की तरह ही व्यवस्था की जाए. यानी कि लालू प्रसाद के लिए नए बंगले में उन्होंने विशेष कमरे और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की थी. राबड़ी देवी ने लिखा था कि जब बंगले का रिनोवेशन पूरा हो जाएगा, तो वे 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो जायेंगी.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन