बिहार के इन 2 शहरों के लिए खर्च किए जायेंगे 279.95 करोड़ रुपये, 17,745 घरों को मिलेगा फायदा
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Water Supply System: बिहार के दो शहरों मुंगेर और जमालपुर के लोगों के लिए लगभग 279.95 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. इस राशि से दोनों शहरों में पानी जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. इससे लगभग 17,745 घरों को फायदा पहुंच सकेगा.
Bihar Water Supply System: मुंगेर और जमालपुर के हजारों परिवारों के लिए अच्छी खबर है. अमृत 2.0 के तहत दोनों शहरों की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने करीब 279.95 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है. योजना पूरी होने के बाद 17,745 घरों तक नल से पानी पहुंचाने की तैयारी है.
मुंगेर में बिछेगा 199 किमी का नेटवर्क
जानकारी के मुताबिक, मुंगेर जलापूर्ति परियोजना फेज-1 के लिए 177.72 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. इसके तहत 10,540 घरों को नया नल कनेक्शन दिया जाएगा. शहर में 53 एमएलडी कैपेसिटी का नया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाएगा.
जबकि मौजूदा 14 एमएलडी प्लांट को अपग्रेड किया जाएगा. पानी को शहर के अलग-अलग इलाकों तक पहुंचाने के लिए करीब 199 किलोमीटर लंबा वितरण नेटवर्क बिछाया जाएगा. इसके अलावा 6 नए वॉटर टावर बनाए जाएंगे, जबकि तीन पुराने वॉटर टावर्स का रिनोवेशन किया जाएगा.
जमालपुर में भी हजारों घरों तक पहुंचेगा पानी
मिली जानकारी के अनुसार, जमालपुर जलापूर्ति परियोजना के लिए लगभग 102.23 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है. इसके तहत 7,205 घरों को नल का कनेक्शन दिया जाएगा. शहर में चार नए वॉटर टावर बनाए जाएंगे. पानी की सप्लाई मजबूत करने के लिए करीब 20.77 किलोमीटर राइजिंग मेन और लगभग 17.49 किलोमीटर वितरण नेटवर्क तैयार किया जाएगा. वॉटर स्टोरेज और पंप हाउस से जुड़े काम भी परियोजना का हिस्सा होंगे.
कैसे मिलेगा लोगों को फायदा?
दोनों परियोजनाओं पर कुल लगभग 279.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे और काम पूरा होने के बाद मुंगेर-जमालपुर के करीब 17,745 घरों को नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलने की उम्मीद है. यानी यह सिर्फ पाइप लाइन बिछाने की योजना नहीं है. इसके जरिए वॉटर प्यूरिफिकेशन से लेकर स्टोरेज और घरों तक पानी पहुंचाने तक पूरी सप्लाई व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए