पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप: जमीन की खरीद-बिक्री कर सकेंगे मालिक, लेकिन पहले करना होगा ये काम
पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप (AI फोटो)
Patliputra Greenfield Satellite Township: पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में आने वाली जमीन के मालिकों से जुड़ी जरूरी खबर है. जमीन की खरीद-बिक्री से रोक हटा दी गई है. लेकिन उससे पहले सरकार को स्पष्ट कारण बताना पड़ेगा.
Patliputra Greenfield Satellite Township: पटना में जमीन के मालिकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आपकी जमीन पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के प्रस्तावित दायरे में आती है, तो अब उसके खरीद-बिक्री को लेकर सरकार ने प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है. यानी जमीन बेचने का रास्ता खुल गया है, लेकिन सौदा करने से पहले जमीन मालिक को कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी.
जमीन मालिक को पहले देनी पड़ेगी सूचना
सबसे जरूरी नियम यह है कि टाउनशिप के चिन्हित क्षेत्र में आने वाली जमीन को बेचने या किसी दूसरे व्यक्ति के नाम हस्तांतरित करने से पहले जमीन मालिक को नगर विकास एवं आवास विभाग को पहले ही सूचना देनी होगी. इसके साथ ही जमीन बेचने की वजह भी स्पष्ट रूप से बतानी होगी. ऐसे में जमीन मालिकों को अब किसी भी तरह के लेन-देन से पहले सरकारी प्रक्रिया का ध्यान रखना होगा.
इस वजह से खरीद-बिक्री पर लगी थी रोक
जानकारी के मुताबिक, पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप की घोषणा के बाद संबंधित इलाकों में जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर गतिविधियां तेज हो गई थीं. सरकार को आशंका थी कि टाउनशिप की घोषणा का फायदा उठाकर जमीन की अवैध सट्टेबाजी हो सकती है और बिचौलिये एक्टिव हो सकते हैं. इसी को देखते हुए सरकार ने टाउनशिप के दायरे में आने वाली जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी थी.
लेकिन इस रोक से किसानों और स्थानीय जमीन मालिक को अपनी जमीन से जुड़ी जरूरी जरूरतों को पूरा करने में परेशानी होने लगी. कई लोगों के सामने आर्थिक और आपातकालीन जरूरतों के लिए जमीन बेचने की मजबूरी भी थी. इन व्यावहारिक परेशानियों को देखते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग ने 1 अगस्त को औपचारिक अधिसूचना जारी कर खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटा दी.
पटना से भी बड़ा होगा टाउनशिप का दायरा
पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को करीब 81,730 एकड़ में विकसित करने की योजना है. प्रस्तावित टाउनशिप का एरिया वर्तमान पटना शहर से भी बड़ा होगा. योजना के तहत विकसित जमीन का करीब 35 प्रतिशत हिस्सा आवासीय इलाके के लिए रखा जाएगा. यहां रिहायशी बस्तियों और बहुमंजिला आवासीय सोसाइटियों के विकास की योजना है.
करीब 6 प्रतिशत क्षेत्र औद्योगिक गतिविधियों और मैन्युफैक्चरिंग हब के लिए निर्धारित किया गया है. इसके अलावा टाउनशिप में बेहतर परिवहन व्यवस्था, बड़े ग्रीन बेल्ट, पार्क, आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और इंटरनेशनल लेवल के शैक्षणिक संस्थान विकसित करने की योजना है.
60 दिन में दे सकते हैं सुझाव और आपत्ति
टाउनशिप के ड्राफ्ट प्लान को लेकर आम लोग, किसान और अन्य हितधारकों से भी राय मांगी गई है. बिहार शहरी आयोजना एवं विकास बोर्ड ने इसके लिए 60 दिनों की समय-सीमा तय की है. माना जा रहा है कि इस अवधि में मिलने वाली आपत्तियों और सुझावों की समीक्षा के बाद जमीन की खरीद-बिक्री और निर्माण से जुड़े नियमों में जरूरत के मुताबिक और लचीलापन लाया जा सकता है.
Also Read: 10 अगस्त को पटना के इन रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, घर से निकलने के पहले जानिए वैकल्पिक रास्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










