10 अगस्त को पटना के इन रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, घर से निकलने के पहले जानिए वैकल्पिक रास्ता
पटना ट्रैफिक रूट (सांकेतिक तस्वीर)
Patna Traffic Route Advisory: पटना में 10 अगस्त को कई रूटों पर गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा. जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. लेकिन लोग इस दौरान आने-जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Patna Traffic Route Advisory: पटना के लोगों के लिए जरूरी खबर है. 10 अगस्त को जेपी गोलंबर से करगिल चौक तक 'तिरंगा यात्रा' निकाली जाएगी. इसमें बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. इसे देखते हुए प्रशासन ने सुबह 7 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक डाकबंगला चौराहा, बुद्ध मार्ग, गांधी मैदान की ओर जाने वाली गाड़ियों के रूट में बदलाव किया है.
इन रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां
- फ्रेजर रोड में डाकबंगला से गांधी मैदान (चिल्ड्रेन पार्क) तक सामान्य गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा.
- डाकबंगला से जेपी गोलंबर (मौर्या होटल मोड़) का रूट केवल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के कारकेड के लिए आरक्षित रहेगा.
- न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड, छज्जुबाग से टीएन बनर्जी रोड और बुद्ध मार्ग में छज्जुबाग मोड़ से एसडीओं आवास की तरफ गाड़ियों की एंट्री बंद रहेगी.
- जेपी गोलंबर-रामगुलाम चौक होते हुए करगिल चौक तक सभी तरह की गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा.
लोगों के पास ये होंगे वैकल्पिक रूट
- पटना जंक्शन से आने वाली गाड़ियां डाकबंगला चौराहा से भट्टाचार्या चौक-पीरमुहानी होते हुए नाला रोड की तरफ जा सकेंगे.
- पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले ऑटो डाकबंगला से न्यू डाकबंगला, भट्टाचार्या चौक, एग्जीबिशन रोड के बिग बाजार से दक्षिण कटिंग तक आयेंगे और फिर वहां से वापस भट्टाचार्या मोड़, सीडीए बिल्डिंग गोलंबर से गोरियाटोली के रास्ते जंक्शन लौटेंगे.
- इंजीनियरिंग कॉलेज से चलने वाली सिटी राइड बसें मछुआटोली, नाला रोड, पीरमुहानी होकर पटना जंक्शन जायेंगी.
- पटना सिटी की ओर से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा मुसल्लहपुर हाट होते हुए बारी पथ में खजांची रोड दक्षिण तक आयेंगे और वापस में खजांची रोड दक्षिण से उत्तर की ओर होते हुए अशोक राजपथ में आकर गायघाट की ओर जायेंगे.
- आम लोगों के लिए गांधी मैदान में एंट्री गेट नंबर 1 और 13 से रहेगा जबकि पार्किंग के लिए गेट नंबर 4 से एंट्री दी जाएगी.
Also Read: यात्रियों को राहत: भागलपुर के लिए दानापुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम टेबल और रूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










