देवघर पुलिस में 'बड़ा फेरबदल', एसपी ने 17 अधिकारियों को किया इधर से उधर, जानें कौन गए?

देवघर पुलिस अधीक्षक ने बदले कई थानों के प्रभारी
Deoghar Police: देवघर एसपी सौरभ कुमार ने जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 17 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सालो हेंब्रम मोहनपुर और प्रशांत कुमार देवीपुर के नए थाना प्रभारी बनाए गए हैं. देखिए, किस अधिकारी को मिली कहां की जिम्मेदारी और क्या है एसपी का निर्देश
Deoghar Police, देवघर (संजीत मंडल की रिपोर्ट): देवघर जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से, पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत 17 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. विभाग का मानना है कि इस व्यापक तबादला-पोस्टिंग से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी. एसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का सख्त निर्देश दिया है.
किसे मिली कहां की कमान?
जारी अधिसूचना के अनुसार, एसआई सालो हेंब्रम को पालाजोरी से हटाकर मोहनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं, एसआई प्रशांत कुमार-1 को एसपी कार्यालय से देवीपुर थाना, एसआई संदीप कुमार को सारवां थाना और एसआई विपिन कुमार को चित्रा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह, एसआई मनोरंजन महतो को बुढ़ई, एसआई मोतीराम देवगम को पथरड्डा ओपी और एसआई संजय कुमार-1 को पालाजोरी थाना प्रभारी बनाया गया है. एसआई दिलीप मुंडा अब नगर थाना से हटकर यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे.
Also Read: बंदूक छोड़ मुख्य धारा में लौटा उग्रवादी, लातेहार में 5 लाख का इनामी सुरेंद्र लोहरा का सरेंडर
तकनीकी विंग और अन्य थानों में भी बदलाव
इसके अलावा, एसआई संदीप कृष्णा को तकनीकी कोषांग और एसआई कौशल कुमार सिंह को जिला नियंत्रण कक्ष भेजा गया है. एसआई विकास पासवान और एसआई रूपेश कुमार महतो को नगर थाना, जबकि एसआई सामु बांडों को कुंडा थाना में पदस्थापित किया गया है. बाबा मंदिर थाना की जिम्मेदारी एसआई प्रियरंजन कुमार को सौंपी गई है और एएसआई फैज अहमद खान को नगर थाना से हटाकर पुलिस केंद्र भेज दिया गया है. एसपी सौरभ कुमार ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ करेंगे, ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




