हथियार के बल पर हाइवा चालकों से लूटपाट करने वाला गिरफ्तार, कट्टा, कारतूस व चार मोबाइल बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपित के साथ एसपी प्रवीण पुष्कर व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर पुलिस ने हथियार के बल पर हाइवा चालकों से लूटपाट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से कट्टा, कारतूस और मोबाइल बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर.

विज्ञापन

मोहनपुर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर वाहनों को रोककर लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, लूट का मोबाइल समेत कुल चार मोबाइल बरामद किये हैं. दो अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले. गिरफ्तार आरोपी ने दोनों के नाम व पते की जानकारी पुलिस को दे दी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. एसपी प्रवीण पुष्कर ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी. एसपी ने बताया कि 23 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी पिस्टल का भय दिखाकर ट्रक व अन्य वाहनों को रोककर लूटपाट कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया.

अंधेरे का फायदा उठाकर दो लोग भाग निकले

छापेमारी के दौरान डुमरिया मोड़ के पास पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया. इस दौरान दो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले, जबकि विष्णु यादव, निवासी झाझा, थाना चान्दन, जिला बांका (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित की तलाशी में एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और कुल चार मोबाइल बरामद किये. पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि रिखिया थाना क्षेत्र में एक ट्रक को रोककर हथियार के बल पर नकद राशि और मोबाइल लूटा था. बरामद मोबाइल में लूटा गया मोबाइल भी शामिल है. पुलिस ने बाइक भी जब्त की है. आर्म्स-गोली के साथ गिरफ्तार आरोपी सहित उसके दोनों फरार साथियों के खिलाफ मोहनपुर थाना कांड संख्या 123/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

लूट की घटना के बाद हाइवा चालक ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी

विदित हो कि रिखिया थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रमेश कुमार मंडल, निवासी अम्बा, थाना पालाजोरी, जिला देवघर ने शिकायत दर्ज करायी थी कि रतनपुर के पास तीन बदमाशों ने हाइवा को ओवरटेक कर रोक लिया और हथियार का भय दिखाकर उनके साथ मारपीट करते हुए चांदी की चेन, सोने की अंगूठी, नकद राशि, पर्स, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया. इसके बाद पीछे चल रहे हाइवा चालक फिरोज अंसारी से भी नकद राशि, दो मोबाइल, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य सामान लूटकर फरार हो गये थे. गिरफ्तार आरोपित विष्णु यादव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके विरुद्ध अपहरण व लूट से संबंधित रिखिया थाना कांड संख्या 97/2026 दर्ज है. गिरफ्तार आरोपितों ने अपने दोनों फरार साथी बिहार के बांका जिलांतर्गत कटोरिया थाना क्षेत्र निवासी व रिखिया थाना क्षेत्र निवासी का नाम बता दिया है. छापेमारी दल में एसडीपीओ कुलदीप कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी एसआइ संदीप कृष्णा, एसआइ श्वेत प्रकाश दुबे, एसआइ बिरेन्द्र उरांव, एएसआइ मुकेश कुमार सिंह तथा पुलिसकर्मी जीयालाल साह शामिल थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola