विधायक चु्न्ना सिंह ने 1226 बच्चों के बीच साइकिल का किया वितरण

Updated:
विज्ञापन

साइकिल वितरण करते विधायक चुन्ना सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पालोजोरी में विधायक उदय शंकर सिंह ने 32 स्कूलों के 1226 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी

विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा अष्टम के छात्र-छात्राओं के बीच सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने साइकिल का वितरण किया. कल्याण विभाग की ओर से क्षेत्र के दो क्लस्टर सरसा व श्रीमती अनारकली प्लस टू सेंटर पर 32 स्कूलों के कुल 1226 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलें बांटी गयीं. विधायक ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखना और उनके स्कूल आने-जाने की राह को सुगम बनाना है. उन्होंने सरकार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि हर बच्चा बिना किसी बाधा के मन लगाकर पढ़ाई करे और आगे बढ़े. प्लस-टू स्कूल सरसा, खागा में 296 छात्र व 291 छात्राएं, जबकि श्रीमती अनारकली प्लस टू स्कूल में कुल 303 छात्र व 236 छात्राएं के बीच साइकिल बांटी गयी.

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक ने किया. वहीं बीडब्ल्यूओ ने विधायक का स्वागत बुके व शाॅल देकर किया. मौके पर अनारकली प्लस टू स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सनोज मंडल, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रहीम, शिक्षक जहीर अब्बास, परेश राय, मुकेश महाराज, उपेंद्र मंडल, निरंजन साह, आशुतोष पंडित झामुमो के .मुबारक अंसारी, भवेश दास, जमेला बीबी सहित अन्य लोग मौजूद थे. साइकिल वितरण में देरी पर विधायक ने जतायी नाराजगी : कार्यक्रम के दौरान काफी दिनों से साइकिल फिटिंग होने के बाद पड़े रहने व विलंब से इसके वितरण को लेकर नाराजगी जताते हुए विधायक ने मौके पर मौजूद एजेंसी के लोगों को कड़ी हिदायत दी, साथ ही मोबाइल पर डीडब्लूओ से बात कर साइकिल का वितरण के देरी पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि जल्द से जल्द साइकिल का वितरण कराया जाये.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola