13,300 करोड़ का वैल्यूएशन और PM मोदी के सामने प्रेजेंटेशन, कौन हैं देवघर के गौरव कुमार

Updated:
विज्ञापन

गौरव कुमार को सुनते PM मोदी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर के युवा उद्यमी गौरव कुमार की फिनटेक कंपनी यूबी को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत होने का मौका मिला. PMO द्वारा चुनी गई सिर्फ आठ कंपनियों में से एक यूबी का 15 मिनट तक प्रेजेंटेशन सुना गया.

विज्ञापन

देवघर: देवघर के युवा उद्यमी गौरव कुमार ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 में झारखंड का मान बढ़ाया है. मुंबई में आयोजित सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर निवासी गौरव कुमार की कंपनी यूबी का करीब 15 मिनट तक विस्तार से प्रेजेंटेशन सुना.

विज्ञापन

जीएफएफ 2026 में शामिल करीब 300 प्रमुख फिनटेक कंपनियों में से PMO की ओर से केवल आठ कंपनियों का चयन किया गया है. इन आठ कंपनियों के पवेलियन एक ही जगह बनाये गये हैं, जिनमें गौरव कुमार की यूबी भी शामिल है.

PM मोदी ने फाउंडर-CEO से जानी यूबी की कहानी

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में 8 से 11 सितंबर तक GFF 2026 का आयोजन किया जा रहा है. चार दिवसीय सम्मेलन के सातवें संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया.

उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने PMO द्वारा चयनित आठ टॉप फिनटेक कंपनियों के फाउंडर और CEO से मुलाकात की और उनके काम के बारे में जानकारी ली.

इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूबी के संस्थापक सह CEO गौरव कुमार से मुलाकात की और करीब 15 मिनट तक कंपनी का प्रेजेंटेशन सुना. PMO द्वारा चयनित आठ कंपनियों में यूबी का शामिल होना गौरव कुमार और उनकी कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

टॉप 200 सेल्फ-मेड एंटरप्रेन्योर्स में 68वें स्थान पर गौरव

देवघर निवासी गौरव कुमार चर्चित फिजीशियन डॉ सुधीर कुमार के पुत्र हैं. IDFC First Bank-Hurun India की ओर से जारी टॉप 200 सेल्फ-मेड एंटरप्रेन्योर्स की सूची में गौरव कुमार को 68वां स्थान मिला था.

यह रैंकिंग कंपनी के मूल्यांकन और बाजार पूंजीकरण के आधार पर दी गयी थी. यूबी का कुल बाजार मूल्यांकन 13,300 करोड़ रुपये बताया गया है.

वहीं गौरव कुमार द्वारा सह-स्थापित विवृति कैपिटल ने भी इसी सूची में 83वां स्थान हासिल किया था. दोनों कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन करीब 25,000 करोड़ रुपये बताया गया था.

कारोबार के साथ सामाजिक सरोकार में भी आगे

गौरव कुमार की उपलब्धि पर उनके पिता और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सुधीर कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने इसे देवघर के लिए ऐतिहासिक पल बताते हुए कहा कि गौरव की उपलब्धि भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

गौरव कुमार कारोबार के साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय रहे हैं. एम्स देवघर में मरीजों की सुविधा के लिए उन्होंने दो बैटरी गाड़ियां दान की हैं. इसके अलावा आरके मिशन के दो छात्रों की पढ़ाई के लिए 2.70 लाख रुपये की सहायता भी प्रदान की है.

देवघर से मुंबई तक गौरव की उपलब्धि की चर्चा

GFF 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गौरव कुमार की कंपनी का प्रेजेंटेशन सुना जाना देवघर के लिए गौरव का विषय बना हुआ है.

गौरव की इस उपलब्धि से परिचितों, रिश्तेदारों और शहरवासियों में हर्ष का माहौल है. गौरव का मामाघर देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में है.

कारोबार में सफलता के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति उनकी सक्रियता ने उनकी पहचान को और मजबूत किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola