बाबा मंदिर में 103 ग्राम सोने की चेन चोरी,श्रद्धालु को घेरकर वारदात; CCTV में कैद संदिग्ध

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाबा मंदिर में सुरक्षा के बावजूद चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं. बुधवार को श्री यंत्र मंदिर के सामने भीड़ का फायदा उठाकर एक श्रद्धालु के गले से 103 ग्राम सोने की चेन चोरी हो गई.सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की हरकतें कैद हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर: बाबा मंदिर में कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है. बुधवार सुबह मंदिर के भीतरखंड में शीघ्र दर्शनम् की कतार शुरू होते ही पटना के एक श्रद्धालु के गले से करीब 103 ग्राम सोने की चेन चोरी कर ली गयी.

विज्ञापन

घटना श्री यंत्र मंदिर के सामने हुई. बताया जा रहा है कि सात-आठ संदिग्धों ने श्रद्धालु को भीड़ के बीच घेर लिया और कुछ ही क्षणों में उसके गले से सोने की चेन गायब कर दी. घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं.

कतार शुरू होते ही श्रद्धालु को घेरा

जानकारी के अनुसार, पटना के राजेंद्र नगर निवासी संजीव कुमार बुधवार सुबह बाबा मंदिर में शीघ्र दर्शनम् के लिए पहुंचे थे. करीब सुबह 6 बजे जैसे ही शीघ्र दर्शनम् की कतार का संचालन शुरू हुआ, वे भी कतार में शामिल हो गये.

इसी दौरान श्री यंत्र मंदिर के ठीक सामने सात-आठ लोगों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया. भीड़ के बीच कुछ ही क्षणों में उनके गले से करीब 103 ग्राम वजन की सोने की चेन गायब कर दी गयी.

चेन गायब होने का पता चलते ही संजीव कुमार ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन तब तक संदिग्ध वहां से निकल चुके थे. इसके बाद घटना की जानकारी मंदिर कंट्रोल रूम को दी गयी.

CCTV में घेरकर चोरी करते दिखे संदिग्ध

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर कंट्रोल रूम से सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी. फुटेज में श्री यंत्र मंदिर के सामने सात-आठ लोग संजीव कुमार को घेरते नजर आ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि भीड़ की आड़ में चेन गायब करने के बाद संदिग्ध धीरे-धीरे पीछे हटते दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह रही कि चेन गायब करने के बाद इनमें से किसी ने कूपन वाले रास्ते से आगे बढ़कर पूजा नहीं की.

फुटेज में संदिग्धों के मंदिर के पिछले दरवाजे की ओर निकलने की बात भी सामने आयी है. जब तक श्रद्धालु को चेन चोरी होने का अहसास हुआ और उन्होंने तलाश शुरू की, तब तक संदिग्ध मंदिर परिसर से बाहर निकल चुके थे.

भीड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत

श्रद्धालुओं का कहना है कि पहले बाबा मंदिर में चोरी की घटनाओं को लेकर पार्वती मंदिर और आरती के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती थी.

अब मंदिर परिसर में जहां भी अधिक भीड़ होती है, वहां चोरी की घटनाओं का खतरा बना रहता है. मोबाइल और पर्स चोरी के साथ गले से सोने की चेन उड़ाने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं.

ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भीड़ वाले स्थानों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की जरूरत बतायी जा रही है.

पुलिस से चेन बरामदगी और कार्रवाई की मांग

घटना के संबंध में संजीव कुमार ने बाबा मंदिर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने, चोरी गयी सोने की चेन बरामद करने और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola