सिकटिया बराज के पास बनेगा पावर सब स्टेशन, जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन

सिकटिया बराज के पास भूमि चिन्हित करते सीआई बिभास कुमार व अंचल टीम के साथ बीस सूत्री अध्यक्ष इस्तियाक मिर्ज़ा व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारठ के सिकटिया बराज के पास 33/11 केवीए पावर सब स्टेशन का निर्माण होगा। विधायक की अनुशंसा पर प्रशासन ने जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सारठ. अजय बराज सिकटिया के आसपास के क्षेत्र में 33/11 केवीए पावर का सब स्टेशन का निर्माण किया जायेगा. यह जानकारी सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने दी. पावर सब स्टेशन के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गयी है. गुरुवार को सारठ अंचल कार्यालय के सीआइ बिभास कुमार की अगुवाई में अंचल की टीम ने अजय बराज के आसपास कई स्थलों का जायजा लिया. दरअसल विधायक उदय शंकर सिंह ने सारठ क्षेत्र में बिजली की समस्या बताते हुए सिकटिया बराज के पास पावर सब स्टेशन की आवश्यकता को देखते हुए विभाग को अनुशंसा भेजी थी, जिसपर विभाग के निर्देश पर जेबीवीएनएल ने पावर सब स्टेशन के निर्माण के लिए सारठ सीओ को भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी. सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा के निर्देश पर गुरुवार को अंचल निरीक्षक विभाष कुमार, अमीन सुरेंद्र वर्मा व राजस्व कर्मचारी संजय कुमार मिश्रा, मुकेश कुमार ने जमीन चिह्नित करने के लिए जायजा लिया. इस दौरान झामुमो नेता इश्तियाक मिर्जा, शालिग्राम मंडल, उदय सिंह, बहस सिंह समेत कई लोगों इस दौरान मौके पर थे. क्या कहते है विधायक ? विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी, समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को यथाशीघ्र इसे दूर करने कहा था. वहीं सरकार के निर्देश के बाद जेबीवीएनएल की ओर से कार्रवाई करते हुए पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए प्रक्रिया जारी है. सीओ द्वारा भूमि चिह्नित कर विभाग को जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola