श्रावणी मेले में स्टेशनों पर AI का पहरा, संदिग्धों के घुसते ही बजते ही बजेगा अलार्म, स्पेशल ट्रेनों में तैनात होंगे जवान

Updated:
विज्ञापन
जसीडीह स्टेशन पर निरीक्षण करते रेल आईजी

जसीडीह स्टेशन पर निरीक्षण करते रेल आईजी

श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं. जसीडीह स्टेशन पर AI तकनीक से संचालित CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो संदिग्धों की तुरंत पहचान कर अलर्ट जारी करेंगे.

विज्ञापन

देवघर से राजीव रंजन की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026, देवघर: श्रावणी मेले को लेकर रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. यात्रियों की यात्रा को सुलभ बनाने के लिए रेल विभाग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है. यही कारण है कि शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आईजी ए एन सिंह जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे. उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान स्टेशन पर बन रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला अवधि में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने प्रवेश व निकास द्वारों पर सुरक्षा जांच, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम, भीड़ प्रबंधन और यात्रियों को सहायता उपलब्ध कराने की तैयारियों का भी जायजा लिया.

एआई तकनीक से होगी संदिग्धों की पहचान

निरीक्षण के दौरान आईजी ने बताया कि इस बार मेले में लगाये जा रहे कुछ सीसीटीवी कैमरे एआई तकनीक से संचालित होंगे. इन कैमरों के सॉफ्टवेयर में पहले से अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की तस्वीरें अपलोड रहेंगी. ऐसे व्यक्ति के स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही कंट्रोल रूम को स्वतः अलर्ट मिल जायेगा. इससे संदिग्ध लोगों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी और यात्रियों की सुरक्षा और मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, संयुक्त छापेमारी में दो आरोपी गिरफ्तार

होल्डिंग एरिया व स्कॉटिंग व्यवस्था पर विशेष जोर

आईजी ने कहा कि जसीडीह स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है, जिसे भविष्य में परमानेंट होल्डिंग एरिया के रूप में विकसित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि नियमित ट्रेनों के साथ श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों में भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की स्कॉटिंग की व्यवस्था रहेगी. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर देवनारायण, सीटीआई ऋषिदेव कुमार, सीआईटी अनूप कुमार निराला, एसीएम विजय कुमार, डीएसआरपी जयगोविंद प्रसाद गुप्ता तथा जीआरपी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शंकर प्रसाद मौजूद थे.

हाइलाइट्स

  • एआई आधारित सीसीटीवी से संदिग्ध अपराधियों की होगी पहचान.
  • मेला स्पेशल व नियमित ट्रेनों में आरपीएफ करेगी स्कॉटिंग.
  • जसीडीह स्टेशन पर बन रहा होल्डिंग एरिया, आगे होगा स्थायी रूप से विकसित.

ये भी पढ़ें: बासुकिनाथ पहुंचीं झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा, बाबा फौजदारीनाथ की पूजा कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola