छह माह से खुले में पड़ा 400 क्विंटल सरकारी नमक, बारिश में भीगे बोरे

Updated:
विज्ञापन

बाजार समिति कैंपस में खुले आसमां के नीचे महीनों से पड़ा देवीपुर प्रखंड का नमक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर में 400 क्विंटल सरकारी नमक पीडीएस लाभुकों तक पहुंचने से पहले ही खुले आसमान के नीचे छह महीने से पड़ा है. लगातार बारिश के कारण नमक के बोरों के भीगने से इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. विभागीय व्यवस्था पर उठ रहे प्रश्नचिन्हों के बीच तत्काल उठाव और गुणवत्ता जांच की मांग की जा रही है.

विज्ञापन

देवघर. देवीपुर प्रखंड के पीडीएस लाभुकों के बीच वितरण के लिए आया करीब 400 क्विंटल सरकारी नमक छह माह से खुले आसमान के नीचे पड़ा है. एजेंसी ने नमक को देवीपुर प्रखंड के गोदाम तक पहुंचाने के बजाय देवघर स्थित बाजार समिति परिसर में ही पूरा स्टॉक अनलोड कर दिया. लगातार बारिश के बीच नमक के बोरे भीग रहे हैं, जिससे इसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका बढ़ गयी है.

विज्ञापन

छह माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बाजार समिति परिसर में रखे नमक का उठाव नहीं हो सका है. ऐसे में लाभुकों तक पहुंचने वाली सरकारी सामग्री के लंबे समय से खुले में पड़े रहने को लेकर विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

देवीपुर जाना था नमक, बाजार समिति में उतार दिया पूरा स्टॉक

पीडीएस के तहत देवीपुर प्रखंड के लाभुकों के बीच वितरण के लिए नमक की आपूर्ति की गयी थी. नियमानुसार इसे देवीपुर प्रखंड के संबंधित गोदाम तक पहुंचाया जाना था. इसके बजाय एजेंसी ने पूरा स्टॉक देवघर बाजार समिति परिसर में ही उतार दिया.

इसके बाद से हजारों बोरियां खुले आसमान के नीचे पड़ी हैं. लगातार बारिश के कारण लगभग सभी बोरियां भीग चुकी हैं. कई बोरियों में पानी का असर भी साफ दिखाई दे रहा है. लंबे समय तक खुले में पड़े रहने से नमक के खराब होने और उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका जतायी जा रही है.

डीएसडी के निर्देश का दावा, फिर भी नहीं हुआ उठाव

जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू की ओर से नमक का डीएसडी करने का निर्देश दिये जाने का दावा किया जाता रहा है. इसके बावजूद छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी स्टॉक का उठाव नहीं हुआ.

सरकारी नमक का इतने लंबे समय तक खुले में पड़ा रहना विभागीय भंडारण और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि देवीपुर के लाभुकों के लिए आया नमक आखिर प्रखंड के गोदाम तक क्यों नहीं पहुंचाया गया.

बारिश में भीग रहे बोरे, गुणवत्ता पर बढ़ी चिंता

बाजार समिति परिसर में खुले में रखे नमक के बोरों पर बारिश का असर साफ दिख रहा है. सैकड़ों बोरियां पानी से भीग चुकी हैं. ऐसे में नमक की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

बाजार समिति कैंपस में खुले आसमां के नीचे महीनों से पड़ा देवीपुर प्रखंड का नमक | Prabhat Khabar Network
बाजार समिति कैंपस में खुले आसमां के नीचे महीनों से पड़ा देवीपुर प्रखंड का नमक | Prabhat Khabar Network

यदि समय रहते स्टॉक का सुरक्षित भंडारण नहीं कराया गया तो सरकारी योजना के तहत उपलब्ध करायी गयी सामग्री के खराब होने की आशंका है. इससे सरकार को नुकसान होने के साथ लाभुकों को भी निर्धारित समय पर नमक नहीं मिल सकेगा.

तत्काल उठाव और गुणवत्ता जांच की जरूरत

विभाग को बाजार समिति परिसर में पड़े पूरे स्टॉक का तत्काल उठाव कर उसे देवीपुर प्रखंड के गोदाम में सुरक्षित रखना चाहिए. इसके साथ ही नमक की गुणवत्ता की जांच कर लाभुकों के बीच वितरण सुनिश्चित करने की जरूरत है, ताकि सरकारी सामग्री खुले में खराब होने से बचायी जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola