Jamshedpur News : गोलमुरी : चापड़ के हमले में जख्मी युवक की एमजीएम में मौत

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : गोलमुरी थानांतर्गत टुइलाडुंगरी के रहने वाले कमलजीत सिंह (20) की मंगलवार की देर रात एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान माैत हो गयी.

विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, परिजनों ने शव के साथ थाना में किया प्रदर्शन

पुलिस के आश्वासन के बाद माने लोग, प्रदर्शन किया समाप्त

Jamshedpur News :

गोलमुरी थानांतर्गत टुइलाडुंगरी के रहने वाले कमलजीत सिंह (20) की मंगलवार की देर रात एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान माैत हो गयी. कमलजीत चापड़ के हमला में घायल हुआ था और एमजीएम में उसका इलाज चल रहा था. मौत के बाद चापड़ से हमला के आरोपी मिलन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कमलजीत के परिजनों ने शव के साथ गोलमुरी थाना में प्रदर्शन किया. परिजनों ने कहा कि पुलिस जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं करेगी, वे लोग शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. करीब एक घंटे तक परिजनों ने थाना में शव के साथ प्रदर्शन किया. सूचना मिलने के बाद डीएसपी सिटी सुनील चौधरी मौके पर पहुंचे. उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. जिसके बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त कर शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गये.

24 फरवरी को कमलजीत पर हुआ था हमला

कमलजीत के पिता मनोज सिंह ने बताया कि बेटा मोटर मैकेनिक की दुकान में काम करता था. 24 फरवरी को वह घर लौट रहा था. उसी दौरान बजरंग नगर में मिलन और दो लड़कों ने रोककर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. जब कमलजीत ने उसका विरोध किया, तो मिलन ने उसपर चापड़ से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया. आसपास के लोग उसे इलाज के लिए एमजीएम लेकर गये थे, जहां उपचार के बाद उसे रिम्स भेज दिया गया था. रिम्स में इलाज के बाद 12 मार्च को उसे छुट्टी दे दी गयी थी, लेकिन कुछ दिन के बाद फिर से उसकी तबीयत बिगड़ गयी, तो उसे एमजीएम में भर्ती कराया था. जहां मंगलवार की रात उसकी मौत हो गयी.

कोट…

कमलजीत सिंह पर चापड़ से हमला करने वाले युवकों की पहचान हो चुकी है. सभी फरार चल रहे हैं. लेकिन पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

सुनील चौधरी, सिटी डीएसपी, जमशेदपुरB

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola