जमशेदपुर: बेटी से ही बेघर होने का दर्द झेल रही बुजुर्ग मां, न्याय की आस में थाने से डीसी-एसएसपी तक लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन

जिस बेटी को कभी गोद में खिलाया, आज उसी पर घर से बेदखल करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए एक बुजुर्ग मां न्याय की गुहार लगा

विज्ञापन

जिस बेटी को कभी गोद में खिलाया, आज उसी पर घर से बेदखल करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए एक बुजुर्ग मां न्याय की गुहार लगा रही है. भुइयांडीह ग्वाला बस्ती, नंद नगर निवासी राजमनी देवी ने अपनी बेटी इंदू देवी पर जबरन घर पर कब्जा करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.राजमनी देवी का कहना है कि वृद्धावस्था में अब उनके पास न ताकत बची है और न ही संघर्ष करने की क्षमता, लेकिन अपनी ही बेटी के व्यवहार ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया है. उन्होंने बताया कि इंदू देवी जबरन उनके घर पर कब्जा करना चाहती है. इस संबंध में उन्होंने सिदगोड़ा थाना, एसएसपी और उपायुक्त से शिकायत की है, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है.बुजुर्ग महिला के मुताबिक, इस उम्र में उन्हें बेघर करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी उनके बेटे के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी करती है. राजमनी देवी ने प्रशासन से गुहार लगायी है कि उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए, ताकि जीवन की इस ढलती उम्र में उन्हें अपनों से ही बेघर होने का दर्द न झेलना पड़े.

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola