गोपालगंज में ई-शिक्षाकोष में फर्जी हाजिरी का खुलासा, छुट्टी पर थीं शिक्षिका फिर भी लगी उपस्थिति, प्रभारी HM को नोटिस
शिक्षा भवन गोपालगंज
e-Shikshakosh Fake Attendance : गोपालगंज के सरकारी विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए लागू इ-शिक्षाकोष ऐप में फर्जी हाजिरी का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. कुचायकोट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खैरटिया में विभागीय जांच के दौरान विशेष अवकाश पर रहने वाली शिक्षिका की इ-शिक्षाकोष ऐप पर उपस्थिति दर्ज मिली.
e-Shikshakosh Fake Attendance : (विकास दुबे) गोपालगंज के सरकारी विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए लागू इ-शिक्षाकोष ऐप में फर्जी हाजिरी का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. कुचायकोट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खैरटिया में विभागीय जांच के दौरान विशेष अवकाश पर रहने वाली शिक्षिका की इ-शिक्षाकोष ऐप पर उपस्थिति दर्ज मिली. वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यालय छोड़कर निजी कार्यक्रम में चले गए. मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) योगेश कुमार ने प्रभारी प्रधानाध्यापक और संबंधित शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
विशेष अवकाश पर थीं, फिर भी ऐप पर लगी हाजिरी
कुचायकोट के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अशोक कुमार सिंह ने 24 जून को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. जांच में पाया गया कि विद्यालय की चार शिक्षिकाएं—नीतू कुमारी, सुमन कुमारी, सुनैना कुमारी और सुचित्रा कुमारी—विशेष अवकाश पर थीं. इसके बावजूद इ-शिक्षाकोष ऐप पर सुचित्रा कुमारी की उपस्थिति दर्ज मिली.
जांच के दौरान मार्च से मई 2026 तक के इ-शिक्षाकोष रिकॉर्ड का मिलान करने पर भी कई दिनों में विद्यालय आए बिना ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होने के संकेत मिले. विभाग ने इसे सरकारी अभिलेखों में भ्रामक सूचना दर्ज करने और गंभीर अनियमितता माना है.
विद्यालय छोड़ निजी कार्यक्रम में गए प्रभारी एचएम
जांच में यह भी सामने आया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार शाही सुबह करीब 11 बजे विद्यालय का प्रभार दूसरे शिक्षक को सौंपकर एक रिश्तेदार के मांगलिक कार्यक्रम में चले गए थे. विभाग ने इस पर भी कड़ी आपत्ति जताई है. एक ही दिन चार शिक्षिकाओं को विशेष अवकाश स्वीकृत करने और स्वयं विद्यालय से अनुपस्थित रहने को विभागीय नियमों का उल्लंघन बताया गया है.
Gopalganj News: तीन दिन में मांगा जवाब
डीईओ योगेश कुमार ने प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार शाही और शिक्षिका सुचित्रा कुमारी से तीन दिनों के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने या संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली के तहत विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
शिक्षा विभाग ने दी सख्त चेतावनी
इस कार्रवाई की प्रतिलिपि स्थापना डीपीओ और कुचायकोट बीईओ को भी भेजी गई है. शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि इ-शिक्षाकोष ऐप में फर्जी उपस्थिति, रिकॉर्ड में गड़बड़ी और विद्यालय संचालन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










