गोपालगंज में 28 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, ‘ऑपरेशन फेयर एग्जाम’ के तहत 2352 कैंडिडेट होंगे शामिल
डीएम ने समीक्षा बैठक
Bihar Police Constable Exam : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित सिपाही चालक पद की लिखित परीक्षा का चौथा चरण रविवार, 28 जून को गोपालगंज के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा. परीक्षा में कुल 2352 अभ्यर्थी शामिल होंगे.
Bihar Police Constable Exam : (विकास दुबे) केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित सिपाही चालक पद की लिखित परीक्षा का चौथा चरण रविवार, 28 जून को गोपालगंज के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा. परीक्षा में कुल 2352 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं.
शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को केंद्रीय चयन पर्षद के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए.
Gopalganj News : 11 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एकल पाली में होगी. अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा. 11 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
उन्होंने अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने की अपील की. प्रवेश के समय एडमिट कार्ड और वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र की जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा.
जैमर, CCTV और वीडियोग्राफी से होगी निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर नेटवर्क जैमर, सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी, पर्याप्त पुलिस बल, दंडाधिकारी, निर्बाध बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. परीक्षा शुरू होने से पहले सभी कमरों और परिसर की गहन जांच कराई जाएगी. परीक्षा के दौरान शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की भी विशेष निगरानी रखी जाएगी.
जिला पदाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा. लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी.
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित
परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक पेन, कैलकुलेटर तथा अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं होगी. प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी. प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर केंद्रीय चयन पर्षद के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- वीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 360 अभ्यर्थी
- डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 888 अभ्यर्थी
- एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 1104 अभ्यर्थी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए