गोपालगंज में विवाद शांत कराने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, पैर में लगी गंभीर चोट

Updated:
विज्ञापन

घायल युवक का इलाज करते सदर अस्पताल के डॉक्टर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जंगलिया मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने गए युवक मोहम्मद इकबाल पर चाकू से हमला कर दिया गया. घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Gopalganj News : नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया. चाकू लगने से युवक के पैर में गंभीर चोट आयी है. घायल की पहचान जंगलिया निवासी नूर आलम के पुत्र मोहम्मद इकबाल उर्फ विक्की के रूप में हुई है. घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन

विवाद शांत कराने पहुंचे थे मोहम्मद इकबाल

बताया जाता है कि जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था. इसी दौरान मोहम्मद इकबाल उर्फ विक्की वहां पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने का प्रयास करने लगा.

आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस विवाद के कारणों का पता लगाने के साथ चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है.

वहीं, घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया. पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन