चुनावी हिंसा में मारे गये भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कहा- हत्यारों को पाताल से भी ढूंढ़ निकालेगी पुलिस
प्रशांत दे के घर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी.
WB Politics: चुनावी हिंसा में मारे गये भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत दे के परिजनों से मिलने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी खुद उनके घर पहुंचे. सीएम ने पीड़ित परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अपराधी पाताल में भी छिपे होंगे, तो उन्हें ढूंढ़ निकालेंगे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
खास बातें
WB Politics: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बागनान में हाल ही में चुनावी हिंसा और कथित भ्रष्टाचार के विरोध के दौरान मारे गये भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता प्रशांत दे (Prashanta Dey) के घर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया. इस कठिन समय में सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का पूरा भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि प्रशांत के हत्यारों को पाताल से भी पुलिस ढूंढ़ निकालेगी.
5 लाख रुपए की मदद और सरकारी नौकरी की घोषणा
प्रशांत के परिजनों ने बताया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी और उनके परिजनों से काफी देर तक बातचीत की. इस अवसर पर सीएम ने उनसे कहा कि 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता और परिवार के एक सदस्य को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जायेगी, ताकि प्रशांत के जाने के बाद परिवार को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े.
WB Politics: पाताल में छिपे हत्यारों को भी दबोचेगी पुलिस
परिजनों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में अब कानून का राज है. प्रशांत के हत्यारे चाहे पाताल में भी जाकर क्यों न छिप जाएं, हमारी पुलिस और जांच एजेंसियां उन्हें वहां से भी खींचकर बाहर निकालेंगी और सजा दिलायेंगी. उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती पर राजनीतिक हिंसा और सिंडिकेट राज को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से कोई बात नहीं की.
इसे भी पढ़ें : West Bengal News: बंगाल में शुरू हुई राजनीतिक हिंसा, नदिया में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
प्रशांत के बेटे ने कहा- हत्यारों को मिले मृत्युदंड
मुख्यमंत्री के जाने के बाद प्रशांत दे के बेटे ने पत्रकारों से कहा कि उनके परिवार ने मुख्यमंत्री से गुजारिश की कि वह सुनिश्चित करें कि दोषियों को फांसी की सजा हो. इस पर चीफ मिनिस्टर ने भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों को सजा दिलायी जायेगी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुख्य आरोपी तृणमूल नेता अब भी फरार
हावड़ा के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने पहले कहा था कि इस हत्या के सिलसिले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है. हालांकि, स्थानीय लोगों का दावा है कि मुख्य आरोपी और तृणमूल कांग्रेस नेता अब भी फरार है. हावड़ा जिले के बागनान के संतोषपुर इलाके में 17 जून को बूथ नंबर-197 के भाजपा उपाध्यक्ष दे (39) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी.
सीआईडी कर रही जांच, अब तक 10 गिरफ्तार
प्रशांत दे हत्याकांड की जांच राज्य की शीर्ष जांच एजेंसी सीआईडी (CID) कर रही है. सीआईडी ने 21 जून से ही जांच की रफ्तार तेज कर दी. पुलिस और सीआईडी के संयुक्त अभियानों में इस मामले में अब तक 10 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मुख्य प्राथमिकी (FIR) में कुल 41 अन्य संदिग्धों के नाम हैं, जिनकी धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी जारी है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में NIA का एक्शन : SIR के दौरान जजों को बंधक बनाने के मामले में मालदा का सायेम चौधरी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










