बंगाल में हिंसा और उत्पीड़न का शिकार हो रहे आम लोग, भाजपा ने टीएमसी पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

भाजपा प्रवक्ता देवजीत सरकार.
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आम नागरिकों को निशाना बनाने और सत्ता के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है. भाजपा प्रवक्ता देवजीत सरकार ने कहा कि राज्य के कई जिलों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें गैर-राजनीतिक लोग भी उत्पीड़न का शिकार हुए हैं.
खास बातें
पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था और प्रशासन की कार्यशैली के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर सवाल खड़े किये हैं. राजधानी कोलकाता के सॉल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बंगाल प्रदेश भाजपा के मुख्य चीफ स्पोक्सपर्सन देवजीत सरकार ने कहा कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आम नागरिकों पर अत्याचार हो रहे हैं. सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है. बंगाल में अब आम लोग भी सुरक्षित नहीं हैं.
बंगाल की कई घटनाओं का देवजीत सरकार ने किया जिक्र
देवजीत सरकार ने सोमवार को दावा किया कि पहले राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जाता था. अब गैर-राजनीतिक आम लोग भी हिंसा और उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं. उन्होंने उत्तर 24 परगना के टाकी नगरपालिका में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक पूर्व जवान की पत्नी के कथित अपहरण और उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश हुई. जवान की पत्नी जब थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने गयीं, तो उन्हें परेशान किया गया. अंतत: कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी.
सरकारी योजनाओं को रोकने की धमकी दे रहे तृणमूल नेता – भाजपा
भाजपा प्रवक्ता ने बैरकपुर, नदिया के करीमपुर, बेलडांगा और दक्षिण 24 परगना के भांगड़ की कई घटनाओं का जिक्र किया और आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों का आचरण लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ राजनीतिक आधार पर देने या रोकने की धमकी देना पूरी तरह असंवैधानिक है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
समाज के सभी वर्गों से सुझाव ले रही भाजपा
आगामी बंगाल चुनाव 2026 के संदर्भ में उन्होंने बताया कि भाजपा एक जनमुखी संकल्प पत्र के लिए समाज के सभी वर्गों से सुझाव एकत्र कर रही है. देवजीत सरकार ने कहा कि सत्ता के अहंकार और प्रशासनिक प्रभाव का इस्तेमाल करके आम नागरिकों पर दबाव बनाने की कोशिश करने वालों खिलाफ जरूरत पड़ने पर कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर संघर्ष जारी रहेगा.
देवजीत सरकार ने उठाये ये मुद्दे
- उत्तर 24 परगना के टाकी नगरपालिका के वार्ड नंबर 12 में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद पर गंभीर आरोप लगे हैं. पूर्व बीएसएफ जवान की पत्नी को रात के अंधेरे में बाइक सवारों ने घेरकर अपहरण की कोशिश की. शीलभंग की घटना हुई. इसमें संबंधित पार्षद का नाम सामने आया है.
- बैरकपुर के मणिरामपुर इलाके में एक बुजुर्ग पर तृणमूल कांग्रेस के पार्षद ने हमला किया, जिससे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी.
- नदिया जिले के करीमपुर में ट्यूशन से घर लौट रहे छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप एक विधायक पर लगा है. अगर यह सच है, तो जनप्रतिनिधियों के आचरण और शासन-प्रणाली के मानदंडों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है.
- मुर्शिदाबाद के बेलडांगा इलाके में एक सड़क दुर्घटना में घायल नाबालिग को जरूरी सहायता नहीं दी गयी. ऐसी घटनाएं प्रशासनिक संवेदनशीलता की कमी को उजागर करती हैं.
- दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ इलाके में एक विधायक के बयान के जरिये राजनीतिक रूप से विरोधी क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ रोकने की धमकी देने के आरोप लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ हैं.
इसे भी पढ़ें
एसआईआर का एनआरसी कनेक्शन! राज्यसभा में केंद्र पर बरसीं तृणमूल सांसद सुष्मिता
बैरकपुर में तृणमूल पार्षद के लात मारने से बुजुर्ग की मौत! हत्या का केस दर्ज
बंगाल में एसआईआर के लिए चुनाव आयोग को मिलेंगे ग्रुप-बी के 8505 अधिकारी, सरकार ने दी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




