चुनाव के बाद अप्रैल में खत्म हो जायेगा तृणमूल का शासन, बनेगी बीजेपी सरकार, बीरभूम में बोले शुभेंदु अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते शुभेंदु अधिकारी.

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासन का अंत होने जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने जा रही है. अप्रैल में चुनाव के बाद ऐसा होने का दावा कर रहे हैं बंगाल के लीडर ऑफ ऑपोजीशन शुभेंदु अधिकारी. बीरभूम में एक रैली को संबोधित करते हुए नंदीग्राम के विधायक ने यह दावा किया, तो टीएमसी के स्टेट जेनरल सेक्रेटरी कुणाल घोष ने कहा कि शुभेंदु दिन में सपने देख रहे हैं.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगी. अप्रैल तक पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बन जायेगी. उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव परिणाम आने के साथ ममता बनर्जी की लीडरशिप वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार का 15 साल का शासन समाप्त हो जायेगा.

विज्ञापन

उत्तर और दक्षिण बंगाल में बुरी तरह हारेगी टीएमसी – शुभेंदु अधिकारी

बीरभूम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए बंगाल विधानसभा में लीडर ऑफ ऑपोजीशन शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वोटर्स ने मन बना लिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि टीएमसी को उत्तर और दक्षिण बंगाल में निर्णायक हार का सामना करना पड़ेगा.

प्रॉक्सी वोटिंग और वोटर को डराने का अंत – शुभेंदु

नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी अब मतदाताओं को ‘आतंकित’ नहीं कर पायेगी. यह पार्टी प्रॉक्सी वोटिंग का सहारा भी नहीं ले पायेगी, क्योंकि वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के बाद फर्जी मतदाताओं के नाम हटा दिये जायेंगे. इसके साथ ही चुनाव में गड़बड़ी के हथियार भी खत्म हो जायेंगे.

भारी बहुमत से बनेगी बीपेजी की सरकार – शुभेंदु अधिकारी

लीडर ऑफ ऑपोजीशन ने कहा कि हालात साफ हैं. बीजेपी 2026 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी. अप्रैल तक पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. उन्होंने यह भी कहा कि मई में बीजेपी की सरकार हर महिला के लिए 3,000 रुपए देने की व्यवस्था करेगी. शुभेंदु ने कहा कि वह लोगों को वचन दे रहे हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिन में सपने देख रहे हैं शुभेंदु अधिकारी – कुणाल घोष

शुभेंदु अधिकारी के इन दावों का खंडन करते हुए टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि लीडर ऑफ ऑपोजीशन भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखने के लिए दिन में सपने देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि शुभेंदु को पता है कि आने वाले चुनावों में भगवा पार्टी 2 अंकों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी.

बीजेपी को चुनावों में मिलेगी बहुत बड़ी हार – कल्याण बंद्योपाध्याय

टीएमसी सांसद कल्याण बंद्योपाध्याय ने कहा कि भाजपा को इस साल के चुनावों में बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता कभी भी ऐसी पार्टी का समर्थन नहीं करेगी, जो बंगाल की संस्कृति और उसके दिग्गजों से परिचित न हो.

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगे सरकार नेई, तृणमूल चोले गेछे, तृणमूल चोले जाबे, नदिया में बोले शमिक भट्टाचार्य

बीजेपी का मिशन बंगाल 2026: विधानसभा चुनाव के लिए सांगठनिक जिलों में 47 नेता तैनात

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का ‘विकसित बंगाल संकल्प पत्र’ अभियान

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: सभी 294 सीटों पर एक ही चरण में हो सकती है वोटिंग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola