पश्चिम बंगे सरकार नेई, तृणमूल चोले गेछे, तृणमूल चोले जाबे, नदिया में बोले शमिक भट्टाचार्य

नदिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ शमिक भट्टाचार्य. फोटो : प्रभात खबर
पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. यहां जो लोग सत्ता में बैठे हैं, वे बंगाल को एक अलग राष्ट्र की तरह देखते हैं. भाजपा नेता ने गिरिराज सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस जा चुकी है. तृणमूल कांग्रेस चली जायेगी. उसका जाना तय है.
खास बातें
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने रविवार को ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा बयान दे दिया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ पत्रकारों को संबोधित करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा- पश्चिम बंगे कोनो सरकार नेई, तृणमूल चोले गेछे, तृणमूल चोले जाबे. तृणमूलेर बिदाई निश्चित.
बंगाल को अलग देश की तरह देखते हैं यहां सरकार चलाने वाले – शमिक
शमिक भट्टाचार्य के बयान का अर्थ है- पश्चिम बंगाल में कोई सरकार नहीं है. तृणमूल कांग्रेस जा चुकी है. तृणमूल कांग्रेस चली जायेगी. तृणमूल कांग्रेस की विदाई तय है. उन्होंने कहा कि अभी बंगाल में जो लोग सरकार चला रहे हैं, वे पश्चिम बंगाल को अलग देश की तरह देखते हैं.
बंगाली-गैरबंगाली के बीच भेदभाव किसी के हित में नहीं – शमिक भट्टाचार्य
हिंदीभाषी एक भाजपा कार्यकर्ता को बीजेपी का पोस्टर लगाने पर गिरफ्तार किये जाने से संबंधित एक पत्रकार के सवाल पर शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि सरकार में बैठे लोग यह मानते हैं कि बंगाल अलग राष्ट्र है. उन्होंने कहा कि अगर लंबे समय तक पश्चिम बंगाल में बांग्लाभाषी और गैर-बांग्लाभाषी लोगों के बीच भेदभाव का यह रवैया रहा, तो राज्य और लोगों को इसका खामियाजा भुगतना होगा.
बंगाल के लाखों प्रवासी श्रमिक हिंदीभाषी राज्यों में करते हैं काम – भाजपा अध्यक्ष
शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि सिर्फ नदिया जिले के कई लाख प्रवासी श्रमिक आज हिंदीभाषी अन्य राज्यों में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, यहां तक कि जिस राज्य को कभी बीमारू राज्य कहा जाता था, उस बिहार में भी कई प्रोजेक्ट में बड़ी संख्या में यहां के लोग काम करने के लिए जाते हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
महिला ने कहा- घर चलाने के लिए महीने में 15000 रुपए चाहिए
बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यहां एक महिला हैंडलूम वीवर (तांत के कपड़े बनाने वाली महिला) से पूछा कि घर चलाने के लिए कितने रुपए चाहिए. उस बुजुर्ग महिला ने जवाब दिया- हर दिन कम से कम 500 रुपए. शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि परिवार चलाने के लिए महीने में 15,000 रुपए चाहिए.
1500 रुपए से महिलाओं का कुछ नहीं होता, 3000 रुपए देने होंगे – शमिक
पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. कहा कि उस बुजुर्ग महिला के बयान के बाद मुख्यमंत्री को समझ लेना चाहिए कि 1,500 रुपए से महिलाओं का कुछ नहीं होता. उन्हें कम से कम 3,000 रुपए हर महीने देने होंगे.
ममता के 5000 रुपए देने के आश्वासन के बाद भी पलायन कर रहे श्रमिक
शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि भारत के अलग-अलग हिस्से में राजमिस्त्री की न्यूनतम मजदूरी यानी मिनिमम वेज 950 रुपए है. भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी को समझना होगा कि उनके यह कहने के बावजूद कि वह लोगों को 5,000 रुपए देंगी, नदिया के लोगों को ट्रेनों में भर-भरकर अन्य राज्यों में काम करने क्यों जाना पड़ रहा है.
विकसित बंगाल संकल्प पत्र अभियान पर शमिक भट्टाचार्य ने क्या कहा?
भाजपा के विकसित बंगाल संकल्प पत्र अभियान से जुड़े एक सवाल के जवाब में शमिक भट्टाचार्य ने कहा- हमारा उद्देश्य सर्वव्यापी, सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी सरकार तैयार करना है. इसलिए हमने 18 फरवरी तक सभी वर्गों के लोगों से सलाह मांगी है. वे बतायें कि राज्य में कैसी सरकार चाहते हैं. आने वाली सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
शमिक भट्टाचार्य नदिया जिले में आयोजित केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के एक कार्यक्रम में उनके साथ शामिल हुए. इसके बाद वहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिये. संवाददाता सम्मेलन में गिरिराज सिंह भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें
बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का ‘विकसित बंगाल संकल्प पत्र’ अभियान
एसआईआर से घबरायी टीएमसी, ममता बनर्जी का विरोध राजनीतिक ड्रामा, बोले शमिक भट्टाचार्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




