बंगाल में वोट के बाद हिंसा, कांग्रेस कार्यालय पर हमला, इंदिरा-राजीव की तस्वीरें फाड़ी, गरियाहाट थाने पर प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यालय में फोस्टर फाड़े जाने के बाद वहां जुटी भीड़, पुलिस से शिकायत और थाने पर प्रदर्शन.
Congress Party Office Vandalised: बंगाल चुनाव 2026 के बाद गरियाहाट में कांग्रेस कार्यालय पर हमला. इंदिरा और राजीव गांधी की तस्वीरें फाड़ी गयीं. रासबिहारी विधानसभा सीट के उम्मीदवार आशुतोष चटर्जी ने गरियाहाट थाने पर किया प्रदर्शन.
खास बातें
Congress Party Office Vandalised: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान खत्म होते ही राज्य में पोस्ट पोल वॉयलेंस (मतदान के बाद की हिंसा) की खबरें आने लगी हैं. ताजा मामला कोलकाता के गरियाहाट इलाके का है, जहां वार्ड नंबर 86 स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया.
कांग्रेस के पोस्टर फाड़े गये
उपद्रवियों ने कार्यालय में रखी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीरों को फाड़ दिया. पार्टी के चुनाव चिह्न वाले पोस्टर भी फाड़ डाले. यही नहीं, मतदान से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज (फॉर्म 17C) भी गायब बताये जा रहे हैं.
थाने के बाहर धरना, आशुतोष बोले- सो रहा है चुनाव आयोग
इस घटना के विरोध में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और रासबिहारी निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार आशुतोष चटर्जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरियाहाट थाने का घेराव किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मतगणना से जुड़ा संवेदनशील फॉर्म 17C गायब
आशुतोष चटर्जी ने चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह सो रहा है. इसलिए असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और वे खुलेआम लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं. पार्टी का आरोप है कि हमले के दौरान कुछ महत्वपूर्ण फॉर्म 17C भी चोरी हो गये हैं, जो मतगणना के लिहाज से बेहद संवेदनशील दस्तावेज होते हैं.
इसे भी पढ़ें : कालीघाट में शुभेंदु अधिकारी को घेरा, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, भवानीपुर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज
Congress Party Office Vandalised: शीर्ष नेतृत्व को दी गयी जानकारी
कांग्रेस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर उठाया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार को घटना की विस्तृत जानकारी दी गयी है. पार्टी के पर्यवेक्षक गुलाम अहमद मीर को भी इस हिंसा के बारे में बता दिया गया है.
अधिकारियों से पूछा- कांग्रेस को ही क्यों बनाया जा रहा निशाना?
डेप्युटेशन (प्रतिनिधिमंडल) का नेतृत्व कर रहे तुलसी मुखर्जी, प्रदीप प्रसाद और द्वारका घोष ने पुलिस अधिकारियों से तीखे सवाल पूछे. आशुतोष चटर्जी ने कहा- प्रशासन को जवाब देना होगा कि आखिर क्यों कांग्रेस को ही निशाना बनाया जा रहा है? उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उपद्रवियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव पर दुनिया की नजर, विदेशी मीडिया ने पूछा- अमीर होने से पहले ‘बूढ़ा’ हो जायेगा भारत?
डायमंड हार्बर या बंगाल का ‘ल्यारी’? अभिषेक बनर्जी के गढ़ का क्या है पाकिस्तान कनेक्शन?
बंगाल में किसकी जीत! बंपर वोटिंग से सट्टा बाजार कन्फ्यूज, बदला जीत का ‘भाव’
बंगाल समेत 5 राज्यों में काउंटिंग की हाई-टेक व्यवस्था, लागू हुआ QR कोड वाला सुरक्षा कवच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










