बंगाल में किसकी जीत! बंपर वोटिंग से सट्टा बाजार कन्फ्यूज, बदला जीत का ‘भाव’

Updated:
विज्ञापन

Phalodi Satta Bazar On West Bengal Election Result 2026

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Phalodi Satta Bazar on West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने अपनी भविष्यवाणियां बदल दी हैं. जानें टीएमसी और भाजपा को कितनी सीटें मिलने का है अनुमान और क्या है सट्टा बाजार का ताजा भाव.

विज्ञापन

Phalodi Satta Bazar on West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में हुए रिकॉर्डतोड़ मतदान (91.66 प्रतिशत) ने न केवल राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं, बल्कि सट्टा बाजार के समीकरणों को भी पलटकर रख दिया है.

विज्ञापन

सट्टा बाजार के नये भाव से सियासी गलियारों में खलबली

राजस्थान के मशहूर फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) की भविष्यवाणियां अक्सर सटीक मानी जाती हैं. उसने वोटिंग खत्म होने के बाद अपने ताजा अनुमान जारी कर दिये हैं. सट्टा बाजार के नये ‘भाव’ ने बंगाल के सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है.

रिकॉर्ड वोटिंग ने बदला सट्टे का गणित

फलोदी के सटोरियों के अनुसार, दूसरे चरण में जिस तरह महिलाओं और ग्रामीण वोटरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, उसने बंगाल की बाजी पलट दी है. शुरुआती चरणों में कड़ी टक्कर देख रहा सट्टा बाजार अब ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को बढ़त देता नजर आ रहा है. सटोरियों का मानना है कि ‘लक्ष्मी भंडार’ जैसी योजनाओं ने अंत में अपना कमाल दिखाया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

BJP 100 के पार, लेकिन बहुमत से दूर : सट्टा बाजार

भारतीय जनता पार्टी को लेकर पहले जो भारी उत्साह था, उसमें मामूली गिरावट देखी गयी है. हालांकि, सट्टा बाजार अभी भी भाजपा को 100 से ज्यादा सीटों पर मजबूत मान रहा है, लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंचने की राह अब कठिन बतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल समेत 5 राज्यों में काउंटिंग की हाई-टेक व्यवस्था, लागू हुआ QR कोड वाला सुरक्षा कवच

क्या कहते हैं ताजा आंकड़े?

फलोदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमानों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस को 155 से 170 सीटें मिलने की संभावना जतायी जा रही है. भाजपा को 110 से 125 सीटों के बीच सिमटता दिखाया गया है. टीएमसी की सरकार बनने पर भाव काफी कम (यानी जीत की संभावना ज्यादा) हो गये हैं, जबकि भाजपा के सत्ता में आने का भाव बढ़ गया है. सटोरियों का कहना है कि दक्षिण बंगाल के गढ़ में सेंध लगाने में भाजपा उतनी सफल नहीं रही, जितनी उसे उम्मीद थी.

Phalodi Satta Bazar की भविष्यवाणी कितनी सटीक?

फलोदी सट्टा बाजार ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में भी उलटफेर की भविष्यवाणी की थी. हालांकि, उस समय भी सट्टा बाजार भाजपा की अधिक सीटें दिखा रहा था, जो अंत में गलत साबित हुआ. इस बार सटोरिये अधिक सतर्क हैं और उनका झुकाव ‘ममता मैजिक’ की ओर ज्यादा दिख रहा है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल ने तोड़ दिये वोटिंग के सारे रिकॉर्ड, दूसरे चरण में 91.66 फीसदी मतदान, महिलाओं ने फिर गाड़े झंडे

4 मई को होगा असली फैसला

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि सट्टा बाजार के अनुमान केवल एक ट्रेंड हैं. असल फैसला 4 मई को मतगणना के बाद ही होगा. बंगाल में इस बार 92 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है. यह किसी बड़ी ‘मूक लहर’ (Silent Wave) का संकेत भी हो सकती है, जो सट्टा बाजार की समझ से भी परे हो सकती है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव में ‘सिंघम’ और ‘पुष्पा’ की एंट्री : अजय पाल शर्मा पर भड़के TMC के जहांगीर खान, बोले- झुकेगा नहीं…

बंगाल चुनाव के Exit Poll पर कितना करें भरोसा? 2021 में दिग्गज एजेंसियां हो गयी थी फेल, जानें 2011 और 2016 में किसका गणित था सबसे सटीक

बंगाल चुनाव 2026: दक्षिण बंगाल की 142 सीटों पर महामुकाबला, भवानीपुर में ममता-शुभेंदु की प्रतिष्ठा दांव पर

बंगाल चुनाव में अब तक 532.88 करोड़ की जब्ती, बम-बारूद भी बरामद, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola