कालीघाट में शुभेंदु अधिकारी को घेरा, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, भवानीपुर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

तृणमूल कांग्रेस की नारेबाजी का जवाब देते हुए भाजपा नेता और भवानीपुर के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी.
Bhowanipore Election Violence 2026: बंगाल चुनाव 2026 के अंतिम चरण में भवानीपुर के कालीघाट में शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों के बीच भारी बवाल. शुभेंदु ने खुद पर हमले का आरोप लगाया और अतिरिक्त CRPF की मांग की. पुलिस ने किया लाठीचार्ज.
खास बातें
Bhowanipore Election Violence 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान बुधवार को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कालीघाट इलाके में भारी बवाल हुआ. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ कालीघाट में उस समय स्थिति विस्फोटक हो गयी, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे.
शुभेंदु अधिकारी ने इलेक्शन कमीशन को लगाया फोन
शुभेंदु को देखते ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद भाजपा और टीएमसी समर्थक आमने-सामने आ गये. स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. शुभेंदु अधिकारी ने सीधे निर्वाचन आयोग को फोन कर खुद पर हमले का आरोप लगाया है.
नारेबाजी से दहला कालीघाट, जय बांग्ला बनाम जय श्रीराम
कालीघाट के जय हिंद भवन के पास बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे शुभेंदु अधिकारी को टीएमसी समर्थकों ने घेर लिया. ‘जय बांग्ला’ और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने लगे. जवाब में भाजपा समर्थकों ने भी ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने शुरू कर दिये. नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बीच पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ीं. काफी मशक्कत के बाद दोनों गुटों को अलग किया गया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शुभेंदु का आयोग को फोन- मुझ पर हमला हुआ है
हंगामे के बीच शुभेंदु अधिकारी ने मौके से ही चुनाव अधिकारियों को फोन मिलाया और अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की. अधिकारी ने आरोप लगाया कि उन पर हमला किया गया है और भाजपा कार्यकर्ताओं को काम करने से रोका जा रहा है. उन्होंने निर्वाचन आयोग से कहा- मुझ पर हमला हुआ है. स्वतंत्र मतदान के लिए तत्काल अतिरिक्त केंद्रीय बलों (CRPF) को भेजा जाये. भाजपा उम्मीदवार ने दावा किया कि मतदाताओं और विपक्षी कार्यकर्ताओं को डराने के लिए जान-बूझकर अशांति फैलायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें : क्या बंगाल में गुंडा राज है? भवानीपुर के बूथ पर धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने किया पलटवार
TMC का पलटवार- यह जनता का स्वतःस्फूर्त गुस्सा है
तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. टीएमसी नेताओं का कहना है कि शुभेंदु के खिलाफ कोई संगठित विरोध नहीं था, बल्कि स्थानीय लोग उनके पिछले बयानों और आचरण के कारण खुद ही आक्रोश व्यक्त कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें : Bengal Voting Phase-2 LIVE : बंगाल में माहौल टाइट, दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग
Bhowanipore Election Violence 2026: भवानीपुर पर टिकीं सबकी नजरें
भवानीपुर सीट इस चुनाव का सबसे बड़ा रणक्षेत्र बनी हुई है, क्योंकि यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है. शुभेंदु ने सुबह से ही चक्रबेरिया, चेतला और मित्रा इंस्टीट्यूशन जैसे संवेदनशील बूथों का दौरा किया.
इसे भी पढ़ें
चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना और बीरभूम के ADM चुनाव ड्यूटी से हटाये गये, ज्वाइंट BDO का भी ट्रांसफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










