गोपालगंज कोर्ट ने मंगेतर की हत्या के दोषी को उम्रकैद और 50 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
गोपालगंज कोर्ट परिसर
Gopalganj Murder Case : गोपालगंज जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम संजीव कुमार सिंह की अदालत ने युवती की हत्या के मामले में उसके मंगेतर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है.
Gopalganj Murder Case : (सत्येंद्र पांडेय) गोपालगंज जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम संजीव कुमार सिंह की अदालत ने युवती की हत्या के मामले में उसके मंगेतर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. जुर्माना नहीं देने पर उसे छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी.
2024 में हुई थी पिंकी कुमारी की हत्या
यह मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी नंदलाल चौधरी की पुत्री पिंकी कुमारी की हत्या से जुड़ा है. अभियोजन के अनुसार, वर्ष 2023 में पिंकी की शादी विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया ढाला निवासी दयानंद चौधरी के पुत्र गुड्डू कुमार यादव से तय हुई थी. शादी तय होने के बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी और गुड्डू ने पिंकी को एक मोबाइल फोन भी दिया था.
Gopalganj News: संदेह के बाद हुई वारदात
परिजनों द्वारा शादी से पहले बातचीत पर रोक लगाने के बाद दोनों की बातचीत कम हो गई. इसी बीच गुड्डू को संदेह हुआ कि पिंकी का किसी अन्य युवक से संबंध है.
26 अप्रैल 2024 की रात पिंकी घर से लापता हो गई. अगले दिन गांव के बाहर एक बगीचे में उसका शव नग्न अवस्था में मिला. पुलिस के अनुसार, उसकी गर्दन काटकर हत्या की गई थी.
मोबाइल CDR और लोकेशन से खुला राज
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच की. इसमें घटना वाले दिन दोनों के बीच कई बार बातचीत होने की पुष्टि हुई. साथ ही आरोपी का मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल के आसपास मिला.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया.
अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक रमन चंद्र मिश्रा तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता रुपेश तिवारी ने अदालत में पक्ष रखा, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










