बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला, लोहे के कड़े और फाइटर से फोड़ा सिर, फुलवरिया अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Resisting Molestation: श्रीपुर में छेड़खानी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया. मनचलों ने उसे घेरकर लोहे के कड़े और फाइटर से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Resisting Molestation: श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंशी बतरहा नहर पुल के पास मनचलों की बदसलूकी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया. तीन-चार हमलावरों ने युवक को घेरकर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपियों ने लोहे के कड़े, फाइटर और बेल्ट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

विज्ञापन

घायल युवक की पहचान माझा चतुर्भुज गांव निवासी सुरेंद्र चौहान के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है. शुभम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से स्थानीय मनचले उसकी बहन के साथ छेड़खानी का प्रयास कर रहे थे. जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी युवक उससे नाराज हो गये.

नहर पुल के पास घेरकर किया हमला

पीड़ित के अनुसार, इसी विवाद को लेकर हमलावरों ने उसे बंशी बतरहा नहर पुल के समीप घेर लिया. इसके बाद आरोपियों ने लोहे के कड़े, फाइटर और बेल्ट से उसके सिर पर लगातार वार कर दिया. हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

नामजद व अज्ञात के खिलाफ शिकायत

घटना के बाद पीड़ित युवक ने श्रीपुर थाने में नामजद और अज्ञात तीन-चार लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. घटना में शामिल आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है. पुलिस ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन