जमशेदपुर: राज्य में 1.17 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, जमीन उपलब्ध करायेगी सरकार : वरुण रंजन

Updated:
विज्ञापन

सरायकेला के दुगनी, साहेबगंज और बोकारो के पास उद्योग हब बनाने पर चल रहा काम

विज्ञापन

झारखंड में 1 लाख 17 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव विभिन्न सेक्टर से आया है. मुख्य समस्या जमीन की है, इसका निराकरण किया जायेगा. जमीन की तलाश पूरी हो गयी है. जियाडा और जिडको के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने उक्त बातें कही. वे बिष्टुपुर के एक होटल में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) के कार्यक्रम में उद्यमियों को भी संबोधित करते हुए जानकारी साझा की. वरुण रंजन ने बताया कि सरायकेला के दुगनी के पास जमीन चिह्नित की गयी है. अभी उसके अधिग्रहण पर बातचीत चल रही है. इसके अलावा धनबाद के गोविंदपुर और साहेबगंज के बीच 500 एकड़ जमीन की उद्योगों के विकास के लिए घेराबंदी की जा रही है. इसके अलावा अमृतसर-कोलकाता उद्योग क्षेत्र के बीच पड़ने वाले बोकारो में करीब 700 एकड़ जमीन को अधिग्रहित किया जा रहा है.वरुण रंजन ने बताया कि नवीन जिंदल समूह का 70 हजार करोड़ और टाटा स्टील का 11 हजार करोड़ का निवेश प्रस्तावित है. इसके अलावा स्टील और पावर सेक्टर, इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग, उन्नत कोटिंग और फिनिश्ड स्टील, ऑटोमोबाइल उद्योग और सीमेंट उद्योग के लिए विभिन्न निवेशकों ने झारखंड में निवेश के प्रति रुचि दिखाते हुए कुल 1 लाख 17 हजार करोड़ के निवेश का आशय पत्र उद्योग विभाग को सौंपा है. इसके लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है.

आयडा क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी मजबूत

जियाडा और जिडको के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने बताया कि आयडा क्षेत्र की आधारभूत संरचना को और बेहतर करने की जरूरत है. इसके तहत सड़क, पानी, बिजली की उपलब्धता को सुनिश्चित कराया जा रहा है, ताकि लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो सके. एक इको सिस्टम विकसित किया जा रहा है.

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola