Ranchi News : केरली स्कूल के ‘क्रीड़ांगन’ में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Nov 2025 8:27 PM
केरली स्कूल में शनिवार को 46वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई.
रांची. केरली स्कूल में शनिवार को 46वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई. मुख्य अतिथि आइपीएस ह्रुदीप पी जनार्धनन ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया. वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकलव्य की कथा पर आधारित सामूहिक नृत्य-नाटिका, योगासन की विभिन्न मुद्राएं, मास ड्रिल और फ्लैश मॉब नृत्य की प्रस्तुति दी गयी. प्राचार्य राजेश पिल्लई ने सत्र 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने और जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं हैं, बल्कि ये टीम वर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सिखाते हैं. इस अवसर पर सत्र 2025-26 की विद्यालय पत्रिका ‘परसूट’ का विमोचन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से छठवीं तक के विद्यार्थियों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. खेल-कूद प्रतियोगिताओं में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने 80 मीटर, 100 मीटर, 50 मीटर ‘बुक बैलेंसिंग रेस’, स्पून-मार्बल रेस, नीडल एंड थ्रेड रेस, वन-लेग्ड रेस, रेट्रो वॉकिंग रेस और सैक रेस सहित विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया. अभिभावकों के लिए ‘बॉम्बार्डिंग द सिटी’ खेल का आयोजन किया गया. विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किये गये. कार्यक्रम में मलयाली एसोसिएशन के एक्टिंग प्रेसिडेंट सजी नायर, सचिव बीना संजीव, चेयरमैन एसएच नाथन व प्राचार्य राजेश पिल्लई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










