तेज रफ्तार बालू लोड ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार बालू लोड ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

पालोजोरी थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव की घटना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी: पालोजोरी. थाना क्षेत्र के दुबराजपुर के मोरंगा गांव निवासी 24 वर्षीय मिशिल हांसदा की दुबराजपुर के पास एक बंद पत्थर खदान के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गयी. बुधवार दोपहर, मिशिल हांसदा बाइक से दुबराजपुर की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार लाल रंग के बालू लदे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल मिशिल हांसदा को तुरंत उठाकर इलाज के लिए देवघर भेजा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. मृतक के पीछे उनकी नो माह की गर्भवती पत्नी, माता-पिता और परिवार का एक बड़ा हिस्सा शोक में डूब गया है. घटना के बाद मृतक की पत्नी और मां का रो-रो कर बुरा हाल बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहन और सड़क सुरक्षा की अनदेखी को हादसे की मुख्य वजह बताया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान कर गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. यह घटना इलाके में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहन चालकों की लापरवाही पर चिंता बढ़ा रही है. हाइलार्ट्स : पालोजोरी थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव की घटना मृतक मिशिल हांसदा मोरंगा का था रहने वाला

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola