Ranchi news : बोरिंग गाड़ी के धक्के से महिला घायल
Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :22 Nov 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन

महिला के पुत्र अंथोनी उरांव ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है
विज्ञापन
रांची. अरगोड़ा थाना क्षेत्र के बूढ़ा महादेव मंदिर के पास बोरिंग गाड़ी के धक्के से कुइली उराइन नामक एक महिला घायल हो गयीं. वह न्यू एरिया पीपर टोली की निवासी हैं. इस मामले में महिला के पुत्र अंथोनी उरांव ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि मां महादेव मंदिर के गेट के पास बैठी हुई थी. इसी दौरान बोरिंग करने वाली एक गाड़ी ने मां को धक्का दिया. मां को गंभीर चोट लगी है. उन्हें राम प्यारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मदद मांगने के लिए रोका, फिर स्कूटी लेकर हो गये फरार
रांची. हरिहर सिंह रोड खुदीराम बोस चौक के समीप रहने वाले निशांत कुमार ने स्कूटी छीनने का आरोप लगाते हुए लालपुर थाना में केस दर्ज कराया है, जिसमें तीन लोगों को आरोपी बनाया है. आवेदन में कहा है कि घटना 20 नवंबर देर रात की है. मैं जब अपने क्लाइंट से मिलकर स्कूटी से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान वर्द्धमान कंपाउंड भगत मैदान से पहले तीन युवकों ने मदद मांगने के नाम पर मुझे रोका और रिम्स जाने का रास्ता पूछा. इसके बाद युवकों ने मुझे जबरन मेरी स्कूटी से मुझे उतरा दिया और स्कूटी लेकर भाग निकले.लालपुर की दो अलग-अलग जगहों से लैपटॉप की चोरी
रांची. लालपुर थाना क्षेत्र के दो इलाके से दो लैपटॉप की चोरी हो गयी. इस संबंध में लालपुर थाना में अलग-अलग केस दर्ज कराया गया है. पहली घटना फ्रेंड्स कॉलोनी की है. यहां छात्र आशुतोष प्रसाद के कमरे से शुक्रवार को लैपटॉप की चोरी हो गयी. दूसरी घटना नगर टोली है. यहां किराया के मकान में रह रहे अमित कुमार के कमरे से लैपटॉप की चोरी हो गयी. चाेरी की गतिविधि सीसीटीवी में कैद हो गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










