रेलवे का 'समर गिफ्ट'! इतवारी-शालीमार स्पेशल ट्रेन का टाटानगर में होगा ठहराव, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

Published by : Sameer Oraon Updated At : 02 Apr 2026 3:43 PM

विज्ञापन

इतवारी-शालीमार स्पेशल ट्रेन होगी शुरु, Symbolic Pic Credit- AI

Indian Railway News: टाटानगर के रास्ते गर्मी की छुट्टियों के लिए नई समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है! नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (नागपुर) और शालीमार के बीच चलने वाली इस ट्रेन से कोल्हान के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. देखिए, क्या है ट्रेन संख्या 08865/08866 का पूरा शेड्यूल और ठहराव की जानकारी

विज्ञापन

Indian Railway News, जमशेदपुर (संजीव भारद्वाज): गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने टाटानगर के रास्ते चलने के लिए एक नई ‘समर स्पेशल’ ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (नागपुर) और शालीमार (कोलकाता) के बीच संचालित होगी, जिससे कोल्हान क्षेत्र के यात्रियों को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चलाई जा रही यह विशेष सेवा 2 अप्रैल से 25 जून 2026 तक जारी रहेगी, जिसमें कुल 13-13 फेरे लगाए जाएंगे.

टाटानगर में सुबह आगमन और रात में वापसी का समय

ट्रेन संख्या 08865 (इतवारी-शालीमार स्पेशल) प्रत्येक गुरुवार को शाम 5:10 बजे इतवारी से रवाना होगी और अगले दिन शुक्रवार सुबह 9 बजे टाटानगर पहुंचेगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद यह शालीमार के लिए प्रस्थान करेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08866 प्रत्येक शुक्रवार शाम 6 बजे शालीमार से खुलेगी और रात 9:55 बजे टाटानगर पहुंचेगी, जहां से 5 मिनट के ठहराव के बाद रात 10 बजे इतवारी के लिए रवाना हो जाएगी.

Also Read: देवघर पुलिस में ‘बड़ा फेरबदल’, एसपी ने 17 अधिकारियों को किया इधर से उधर, जानें कौन गए?

21 कोच और प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस विशेष ट्रेन में स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी और सामान्य श्रेणी के कुल 21 कोच लगाए गए हैं, साथ ही लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए पैंट्री कार की व्यवस्था भी की गई है. यह ट्रेन गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और खड़गपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा से पहले एनटीईएस (NTES) ऐप के माध्यम से समय-सारणी की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि गर्मी के इस सफर में उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो.

Also Read: रामगढ़ में हाई-वोल्टेज ड्रामा, वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े मजदूर, अधिकारियों से तीखी झड़प और धक्का-मुक्की

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola