Jamshedpur News : रानीडीह में 30 जून को होगा सिदो-कान्हू की प्रतिमा का अनावरण

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 07 Jun 2026 5:52 PM

विज्ञापन

बागबेड़ा क्षेत्र के रानीडीह-कोकेटोला में रविवार को वीर शहीद सिदो-कान्हू मेमोरियल सोसाइटी की एक बैठक मुख्य संयोजक बहादुर किस्कू की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

बागबेड़ा क्षेत्र के रानीडीह-कोकेटोला में रविवार को वीर शहीद सिदो-कान्हू मेमोरियल सोसाइटी की एक बैठक मुख्य संयोजक बहादुर किस्कू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में श्री किस्कू ने बताया कि पंचायत भवन के समीप 30 जून को सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा. इसके साथ ही संताली भाषा में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जायेगा. प्रतिमा अनावरण समेत अन्य कार्यक्रम की रुपरेखा को तय किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विधायक, झारखंड आंदोलनकारी नेता व पंचायत प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया. बैठक में मुखिया सुनील किस्कू, पंसस-चंद्राय टुडू, अभिषेक सिंकू, नुनाराम मुर्मू, राजकुमार दास, सुशील किस्कू, विशाल सिंकू, अनिल पात्रो, महेश्वर दास, बोयो सामद, बिट्टू दास, फागू किस्कू, दिकू टुडू समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola