Jamshedpur News : महिला विवि : बीबीए छात्राओं की कॉपियों की होगी री-चेकिंग

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 06 Jun 2026 10:43 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की बीबीए पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं ने रिजल्ट में भारी गड़बड़ी की बात कहते हुए री-चेकिंग की मांग की थी. इसको लेकर शुक्रवार को सिदगोड़ा स्थित कैंपस में जमकर प्रदर्शन किया गया था.

विज्ञापन

रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर छात्राओं ने किया था प्रदर्शन

Jamshedpur News :

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की बीबीए पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं ने रिजल्ट में भारी गड़बड़ी की बात कहते हुए री-चेकिंग की मांग की थी. इसको लेकर शुक्रवार को सिदगोड़ा स्थित कैंपस में जमकर प्रदर्शन किया गया था. विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं और आजसू कार्यकर्ताओं ने हंगामा और नारेबाजी की थी. इस दौरान कुलपति और छात्र नेताओं के बीच तीखी बहस और नोक-झोंक भी हुई थी. लगातार बढ़ते दबाव के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन में कॉपियों की री-चेकिंग के लिए एक जांच कमेटी गठित की है. साथ ही कुलपति ने कॉपियों की री-चेकिंग की बात कही है.

क्या है मामला : 150 में से 60 छात्राओं को किया फेल

छात्रा नेता दीपक पांडेय ने बताया कि बीबीए पांचवें सेमेस्टर में कुल 150 छात्राएं हैं, जिनमें से करीब 60 छात्राओं को फेल कर दिया गया है. छात्राओं का कहना है कि उन्होंने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया था और लगभग 20 से 30 पेज उत्तर लिखे थे, फिर भी उन्हें अनुत्तीर्ण कर दिया गया. दीपक पांडेय ने कहा कि अगर गर्मी की छुट्टी के बाद सभी छात्राओं के रिजल्ट में सुधार कर उन्हें पास नहीं किया गया, तो विवि प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा. दीपक पांडेय ने कहा कि इस गंभीर मामले को लेकर संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही महामहिम राज्यपाल से मुलाकात करेगा और कुलपति के रवैये की लिखित शिकायत करेगा.

वर्जन…

कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन की मांग को स्वीकार कर लिया गया है. विद्यार्थियों की मांग पर कॉपियों की री-चेकिंग (स्क्रूटनी) करायी जायेगी. यह एक सामान्य अकादमिक प्रक्रिया है.

डॉ. इला कुमार, कुलपति, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालयB

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola